दोनों हाथों और छाती के बीच से निकली गेंद, पाकिस्तानी की फील्डिंग देख नहीं रुकेगी हंसी
Updated on
14-12-2023 02:30 PM
पर्थ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम दुनिया के किसी कोने में खेल रहे हों और उसके प्लेयर्स का मजाक न बने, भला ऐसा कब हुआ है। अब अब्दुल्ला शफीक को ही ले लीजिए। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट पर्थ में खेला जा रहा है। यहां शफीक ने एक ऐसा कैच छोड़ दिया, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि अगर कोई गली का खिलाड़ी भी होता तो कैच लपक लेता। यह कैच ऑस्ट्रेलिया के ओपनर उस्मान ख्वाजा का था और गेंदबाज आमेर जमाल 10 कदम दूर खड़े होकर निराशा भरी नजरों से देखते रह गए। जो टीवी पर मैच देख रहा था वह अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा होगा।
उस्मान ख्वाजा हवा में खेल बैठे शॉट दरअसल, यह सब कुछ 16वें ओवर की पहली गेंद पर हुआ। पाकिस्तान के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आमेर जमाल ने गुड लेंथ की बॉल की। इस पर उस्मान ख्वाजा हवा में शॉट खेलना चाहते थे और उन्होंने खेला भी, लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर काफी ऊपर उठ गई। गेंद स्लिप के ऊपर ही थी। फील्डर अब्दुल्ला शफीक के पास काफी मौका था। वह गेंद के नीचे आए और खुद को कैच के लिए तैयार किया। गेंद उनके हाथों के बीच में गिरती नजर आ रही थी तभी खेल हो गया।
शफीक के हाथों और छाती के बीच से निकल गई गेंद शफीक के दोनों हाथों और छाती के बीच से गेंद नीचे गिर गई। यही नहीं, गेंद गिरने के बाद तेजी से बाउंड्री के भी बाहर चली गई। दूसरी ओर, गेंदबाज आमेर निराशा वाली नजरों से देखते रह गए। वह कुछ नहीं कर सकते थे। उस्मान ख्वाजा के चेहरे पर मुस्कान थी और पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस के चेहरे निराश थे। बता दें कि इस मैच में आमेर जमाल ने टेस्ट क्रिकेट करियर का आगाज किया और उस्मान ख्वाजा उनके पहले शिकार हो सकते थे, लेकिन वह कैच ड्रॉप की वजह से मौका चूक गए।
दूसरी ओर, उस्मान ख्वाजा 98 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शाहीन अफरीदी ने सरफराज अहमद के हाथों कैच आउट कराया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…