गुब्बारा हमारा, अमेरिका का नहीं, मलबा लौटाओ... इनकार सुनते ही भड़क उठा चीन, जमकर धमकाया
Updated on
08-02-2023 05:59 PM
बीजिंग: अमेरिका ने चीन को जासूसी गुब्बारे का मलबा लौटाने से इनकार किया है। अमेरिका ने कहा है कि वह गुब्बारे के मलबे को जांच के लिए इकट्ठा कर रहा है। इसको चीन को सौंपने का कोई सवाल ही नहीं उठता। उधर चीन ने कहा कि वह अमेरिका द्वारा संदिग्ध चीनी जासूसी गुब्बारे को नष्ट किए जाने के मामले में दृढ़ता से अपने वैध अधिकारों और हितों की रक्षा करेगा। पहले से दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर तनाव है। गुब्बारा प्रकरण के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इस सप्ताह बीजिंग का अपना दौरा रद्द कर दिया, जिसे दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार की उम्मीद के तौर पर देखा जा रहा था।
चीन का दावा- मौसम की जानकारी वाला था गुब्बारा चीन का दावा है कि यह मौसम विज्ञान अनुसंधान के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला गुब्बारा था, लेकिन उसने यह बताने से इनकार कर दिया कि यह किस सरकारी विभाग या कंपनी का था। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने मंगलवार को दोहराया कि मानव रहित ''एयरशिप'' (गुब्बारे) से कोई खतरा नहीं था और यह भटककर अमेरिकी हवाई क्षेत्र में पहुंचा। माओ ने मामले में 'जरूरत से ज्यादा टिप्पणी करने' और तट से दूर अटलांटिक महासागर में शनिवार को गुब्बारे को मार गिराने के लिए अमेरिका की आलोचना की।
मलबा पाने के लिए बैचैन हुआ चीन यह पूछे जाने पर कि क्या चीन मलबा वापस चाहता है, उन्होंने केवल इतना कहा कि गुब्बारा चीन का था। माओ ने कहा कि गुब्बारा अमेरिका का नहीं था। चीन सरकार अपने वैध अधिकारों और हितों की रक्षा करना जारी रखेगी। शुरुआत में चीन ने गुब्बारे के अमेरिकी हवाई क्षेत्र में पहुंचने पर सधी हुई प्रतिक्रिया दी थी और कहा था कि यह भटककर वहां पहुंचा तथा अमेरिकी क्षेत्र में इसके पहुंचने पर अफसोस प्रकट किया। बाद में चीन ने अमेरिका के बारे में कड़ी टिप्पणी की। ताइवान, व्यापार, प्रौद्योगिकी प्रतिबंध, और दक्षिण चीन सागर पर चीन के दावे के चलते दोनों देशों में पहले से तनाव है।
अमेरिकी दूतावास में दर्ज करवाई आपत्ति चीन ने कहा है कि उसने बीजिंग में अमेरिकी दूतावास के समक्ष एक औपचारिक आपत्ति दर्ज कराई, जिसमें वाशिंगटन पर ''जरूरत से ज्यादा प्रतिक्रिया'' करने और अंतरराष्ट्रीय कानून, नियम-कायदे की भावना का गंभीर उल्लंघन करने'' का आरोप लगाया। जापान से कोस्टा रिका समेत अन्य देशों में भी ऐसे गुब्बारे दिखे जिसके चीन के होने का संदेह है या पुष्टि हुई है।
ताइवान में भी देखा गया रहस्यमयी गुब्बारा
ताइवान में मीडिया में आई खबरों में कहा गया है कि रहस्यमयी सफेद गुब्बारों को पिछले दो वर्षों में कम से कम तीन बार क्षेत्र में देखा गया। ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने कभी भी इन गुब्बारों का जुड़ाव चीन से नहीं बताया। हालांकि अमेरिका में चीनी गुब्बारा की मौजूदगी के बाद इन क्षेत्रों में पूर्व में दिखे गुब्बारों को लेकर बहस शुरू हो गई है।
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…