नई दिल्ली: गॉड ऑफ क्रिकेट के नाम से मशहूर भारतीय टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का बेटा होना एक आसान काम नहीं है। आपसे लोगों को उम्मीदें होती हैं, हर समय आप पर सबकी निगाहें टिकी होती हैं और हर कोई आपको अपने पिता की तरह अच्छा करते देखना चाहता है। इन सब बातों का एक अलग ही प्रेशर होता है। लेकिन सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इन सब बातों पर बिना कोई फोकस किए खुद पर ध्यान देते हैं और सफल भी होते हैं। अर्जुन इस समय देवधर ट्रॉफी में अपने पिता का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एक मुकाबले में अपनी गजब गेंदबाजी से सबका दिल जीत लिया।