Select Date:

टैक्स विवाद में छूट का फायदा 1 लाख तक ही यहां पूरा कैलकुलेशन समझ‍िए

Updated on 07-02-2024 01:37 PM
नई दिल्‍ली: इनकम टैक्स विवाद में लोगों को राहत देने का जो ऐलान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में किया था, उसमें सरकार ने साफ किया है कि इस मामले में पूरी प्रक्रिया दो महीने के भीतर बता दी जाएगी। अंतरिम बजट के दौरान वित्त मंत्री ने घोषणा की थी कि वित्त वर्ष 2009-10 या उससे पहले किसी भी वित्त वर्ष के लिए 25 हजार रुपये तक के बकाया टैक्स डिमांड नोटिस को वापस लिया जाएगा। वहीं, वित्त वर्ष 2010-11 से लेकर 2014-15 तक की अवधि के 10 हजार रुपये तक के ऐसे डिमांड नोटिस वापस लिए जाएंगे। यानी अब ऐसे टैक्स डिमांड वाले सभी इनकम टैक्स रिटर्न को अपने आप क्लियर कर दिया जाएगा।
उदाहरण से समझ‍िए
सरकार की ओर से साफ किया गया है कि ऐसे मामलों में कोई भी शख्स कुल लाभ एक लाख रुपये तक का ही ले सकेगा। मसलन अगर किसी शख्स का एक साल में 25 हजार रुपये का विवाद है, दूसरे साल में 10 हजार का है, तीसरे साल 25 हजार का है, चौथे साल 25 हजार का है, पांचवें साल फिर 25 हजार का है तो उसकी कुल विवादित रकम बन गई एक लाख 10 हजार। ऐसे में उसकी सिर्फ एक लाख की ही रकम माफ होगी। बाकी रकम पर मामला चलता रहेगा। किसी साल अगर 25 हजार से ज्यादा रकम का विवाद है तो इस योजना का फायदा 25 हजार तक ही मिलेगा। वित्त वर्ष 2010-11 से लेकर 2014-15 तक की अवधि के दौरान ये फायदा एक साल में सिर्फ इस हजार तक ही होगा।

टैक्‍सपेयर को क्‍या करना होगा?
इस टैक्स डिमांड को खत्म करने का प्रोसेस इनकम टैक्स विभाग अपने आप तय करेगा। इसके लिए किसी टैक्सपेयर को आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। इस सुविधा से 1 करोड़ टैक्सपेयर्स को फायदा होगा और टैक्स सिस्टम पर लोगों का भरोसा बढ़ेगा। आज जिन करदाताओं की ऐसी डिमांड सामने आती हैं, उनकी पहली प्रतिक्रिया ये होती है कि हमें तो इसके बारे में कभी बताया ही नहीं गया। ऐसे में सरकार की इस योजना से छोटे करदाताओं को काफी फायदा होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.