Select Date:

भारत-पाकिस्तान सीजफायर के बीच हो गई बैंकिंग सेक्टर की सबसे बड़ी डील! रॉकेट बना इस बैंक का शेयर

Updated on 12-05-2025 03:11 PM
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर से आज शेयर बाजार में भारी तेजी आई है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 2,200 अंक से अधिक उछल गया जबकि निफ्टी में भी करीब 700 अंक की तेजी आई है। इस बीच प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक के शेयरों में आज काफी तेजी आई। जापानी बैंक SMBC अब यस बैंक में बड़ी हिस्सेदारी खरीदेगा। इससे बैंक का शेयर आज बाजार खुलते ही 8.7% बढ़कर 21.74 रुपये पर पहुच गया। सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्प (SMBC) ने यस बैंक में 20% हिस्सेदारी खरीदने का समझौता किया है। यह सौदा 13,483 करोड़ रुपये का है। इस डील से यस बैंक की वैल्यू 67,411 करोड़ रुपये आंकी गई है। SMBC, यस बैंक के शेयर 21.5 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से खरीदेगा। इससे SMBC को बैंक पर ज्यादा कंट्रोल मिल सकता है।

इस समझौते के तहत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) यस बैंक में अपनी 24% हिस्सेदारी में से 13.19% हिस्सेदारी 8,889 करोड़ रुपये में बेचेगा। इसके अलावा, HDFC बैंक, ICICI बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, IDFC फर्स्ट बैंक, फेडरल बैंक और बंधन बैंक मिलकर अपनी 6.81% हिस्सेदारी 4,594 करोड़ रुपये में बेचेंगे। SBI और यस बैंक के बोर्ड ने शुक्रवार को इस डील को मंजूरी दी थी। यस बैंक के शेयर शुक्रवार को लगभग 10% बढ़ गए और BSE में 20 रुपये पर बंद हुए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
 27 July 2026
नई दिल्ली: मार्च से जून के बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में भारी बिकवाली की। लेकिन जुलाई में यह सिलसिला टूट गया। जुलाई में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने…
 27 July 2026
नई दिल्ली: दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही इकॉनमी है। लेकिन देश की इकॉनमी पर एक ऐसा जंग लगा है जो सालाना 14 लाख करोड़ रुपये…
 27 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। इससे दुनिया भर में हाहाकार मच गया था। कच्चे तेल की कीमत कई महीनों तक 100…
 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
Advt.