पासपोर्ट इंडेक्स में इन देशों को नुकसान
पासपोर्ट इंडेक्स ने वियतनाम, इंडोनेशिया, चीन और थाईलैंड सहित कई बड़ी एशियाई अर्थव्यवस्था में गिरावट को दर्ज किया है। यह गिरावट इस बात का संकेत है कि ये देश पिछले साल वैश्विक आर्थिक बढ़ोत्तरी का फायदा उठाने में विफल रहे हैं। भारत की सबसे तेज गिरावट को यूरोपीय संघ की नीति से जोड़ा गया है। इसमें 2023 में सर्बिया जैसे देशों में भारतीय नागरिकों के लिए वीजा के लिए कड़े नियमों को लागू करने का हवाला दिया गया है।
एशिया में दक्षिण कोरिया का पासपोर्ट सबसे ताकतवर
2023 के पासपोर्ट इंडेक्स में चीन की रैंकिंग 118 है। वह यूरोपीय संघ या भारत औरर जापान जैसे क्षेत्रीय प्रतिस्पर्धी देशों के साथ मुक्त वीजा समझौता करने में फेल रहा है। अमेरिका और जमर्नी जैसे अन्य देशों की तुलना में चीन काफी कमजोर हुआ है। एशियाई देश दक्षिण कोरिया और जापान के पासपोर्ट मजबूत हुए हैं। दक्षिण कोरियाई पासपोर्ट 174 के मोबिलिटी स्कोर के साथ 12वें स्थान पर है। यह एशिया में सर्वोच्च है। वहीं, 172 मोबिलिटी स्कोर के साथ जापान 26वें स्थान पर है।
