क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी 'मर्डर' मिस्ट्री, कमरे में पड़ी थी गुरु की लाश, लगा पाकिस्तान पर शर्मनाक दाग
Updated on
18-03-2023 10:16 PM
नई दिल्ली: साल 2007 का वनडे विश्व कप क्रिकेट इतिहास में काले अध्याय की तरह है। वेस्टइंडीज में आयोजित इस विश्व कप में कई ऐसी घटनाएं जिसे याद कर रूह कांप जाती है। एक तरफ भारतीय टीम बांग्लादेश से हार कर ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी जिसके बाद पूरे देश में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सहवाग जैसे खिलाड़ियों के पुतले जलाए गए। उनके घरों पर पत्थरबाजियां हुईं। इसी बीच खबर आती है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच बॉब वूल्मर की मौत हो गई।
क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान की टीम 2007 में एक दूसरे से टकराते, इससे पहले ही उनका खेल खराब हो गया। 17 मार्च को भारत बांग्लादेश से हारकर टूर्नामेंट से बाहर गया और पाकिस्तान को आयरलैंड ने हरा दिया। इसके अलगे ही दिन कोच की मौत ने सनसनी मचा दी।
यह घटना है 18 मार्च 2007 की। आयरलैंड से मिली हार के बाद निराश पाकिस्तानी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ अपने-अपने होटल रूम में लौट गए। यह आखिरी बार था जब बॉब वूल्मर को जीवित देखा गया। इसके अलगे सुबह जब वह अपने रूम से नहीं निकले तो उनके दरवाजे को खोला गया जहां वह मृत पाए गए। होटल रूम के खौफनाक मंजर को देखकर विश्व कप के बीच क्रिकेट जगत में मातम छा गया। नहीं पता चल पाया मौत का कारण
शुरुआती जांच में जमैका पुलिस ने बॉब वूल्मर की मौत को हार्ट अटैक बताया। हालांकि जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो यह बात निकलकर सामने आई कि उनकी हत्या की गई है। उनकी मौत गला दबाने से हुई। लंबे समय तक इसकी जांच पड़ताल की गई। पाकिस्तानी क्रिकेटरों से पूछताछ की गई लेकिन कोई ठोस सबूत नहीं मिला।
इसका नतीजा यह हुआ कि सबूतों के अभाव में पुलिस ने बॉब की मौत को प्राकृतिक बताते हुए केस को बंद कर दिया। बॉब वूल्मर की मौत का कारण भी उनके साथ ही दफन हो गया और भी इसका कारण पता नहीं चल पाया।
2004 में बने थे पाकिस्तान का कोच
बॉब वूल्मर को साल 2004 में पाकिस्तान का कोच बनाया गया। वूल्मर की कोचिंग में टीम ने अभी अच्छा करना शुरू ही किया था कि विश्व कप के प्रदर्शन ने उन्हें हताश कर दिया। पाकिस्तान क्रिकेट फैंस के लिए भी एक झटका था क्योंकि विश्व कप के लीग स्टेज बाहर होने के बाद उनकी उम्मीदों को झटका लगा था।
कोचिंग के अलावा वूल्मर इंग्लैंड के लिए 19 टेस्ट और 6 वनडे मैचों में मैदान पर उतरे थे। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 1059 रन बनाए जबकि वनडे में उनके नाम सिर्फ 21 रन दर्ज है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…