फिर लौट रही है कड़कड़ाने वाली ठंड, कोहरा और शीतलहर भी करेगी परेशान, देश के मौसम पर ताजा अपडेट पढ़ लीजिए
Updated on
13-01-2023 05:36 PM
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में बीते एक-दो दिन से तापमान में वृद्धि देखी गई है। लोगों को कोहरे और शीतलहर के प्रकोप से भी थोड़ी राहत मिली है। दिल्ली की बात करें तो शुक्रवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। कोहरा भी मध्यम रहेगा। इसके अलावा बाकी राज्यों की बात करें तो उत्तर प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र में कल बारिश हुई वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि देखी गई है। आर्थिक राजधानी मुंबई में भी लोगों को ठंड से राहत मिली है वहीं हिमाचल प्रदेश 15 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी के चलते मौसम खराब बना रहेगा। IMD के मुताबिक, 15 जनवरी के बाद एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। इस बीच शीतलहर और कोहरा भी परेशान कर सकता है।
दिल्ली में छाए रहेंगे बादल राजधानी दिल्ली में गुरुवार को जहां हल्की बूंदाबांदी हुई वहीं आज यानी शुक्रवार को भी आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 21 तो वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रह सकता है। वहीं शनिवार को 18 तो वहीं न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहेगा रविवार से एक बार फिर ठंड लौटेगी और तापमान 5 से 6 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। 16 से 18 जनवरी तक कोहरा भी लोगों को परेशान कर सकता है। अगले सप्ताह दिल्ली-एनसीआर में गलन वाली सर्दी रहने वाली है।उत्तर प्रदेश में भी बदला मौसम का मिजाज
दिल्ली ही नहीं उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है। यूपी के पश्चिमी क्षेत्र में भी गुरुवार को बारिश हुई। वहीं राजधानी लखनऊ से लेकर नोएडा तक धुंध ही धुंध है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई है। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 18 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आज अनुमान के मुताबिक अधिकतम तापमान 19 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज रहेगा। इसके अलावा नोएडा और गाजियाबाद में भी हवाओं का असर देखने को मिला और तापमान में वृद्धि देखी गई।
हिमाचल प्रदेश में 15 जनवरी तक खराब रहेगा मौसम हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग द्वारा जारी बारिश और बर्फबारी के येलो अलर्ट के बावजूद बारिश नहीं हुई। प्रदेश के ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में में हल्की बर्फबारी हुई, लेकिन मैदानी इलाकों में अब भी बारिश का इंतजार है। मौसम विभाग ने 15 जनवरी तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है, मगर मौसम इस बार अठखेलियां कर रहा है। मैदानी इलाकों में अब से धुंध और शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा की बात करें तो आज मौसम परिवर्तनशील तथा बीच-बीच में आंशिक बदलवाई रहने की संभावना है। 14 जनवरी से राज्य में मौसम खुश्क रहने तथा उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने की संभावना है।
मुंबई में भी मिली ठंड से राहत देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में फिलहाल लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली हुई है पिछले सप्ताह मुंबई में ठंड ने लोगों को स्वेटर निकालने पर मजबूर कर दिया था फिलहाल तापमान मुंबई शहर में सामान्य बना हुआ है 13 जनवरी गुरुवार को मुंबई शहर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया जबकि अधिकतम 27 डिग्री दर्ज किया गया है फिलहाल मुंबई शहर में धूप खिली हुई है। शहर में बारिश की संभावना नहीं है। मौसम साफ रहेगा।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…