Select Date:

बिहार का वो पुल जो इस बार बिना आंधी का गिर गया, जानिए पिछले 8 साल में क्या-क्या हुआ

Updated on 05-06-2023 06:43 PM
भागलपुर : सुल्तानगंज को खगड़िया (अगुवानी) से जोड़ने वाले निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज महासेतु का कुछ हिस्सा गंगा नदी में समा गया। रविवार शाम 6:15 बजे अचानक भरभराकर गिर गया। 1710.77 करोड़ की लागत से एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी इस पुल को बना रही है। अगुवानी की ओर से पिलर संख्या 12, 11, 10 और 9 का आधा हिस्सा ध्वस्त हो गया। पिलर संख्या 12, 11 और 10 एक-दूसरे से लिवर से जुड़े थे। पुल के 170 से अधिक स्पैन ढह गए।

पुल गिरने से सरकार में खलबली


पुल के गिरने की लाइव तस्वीरें लोगों ने अपने मोबाइल में कैद की। ये काफी डरावना और दिल को दुखाने वाला है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से मामले की डिटेल जानकारी ली। उन्होंने पुल के सुपर स्ट्रक्चर के गिरने की घटना की जांच कराने के बाद दोषियों पर कठोर कार्रवाई की निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री और पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी यादव ने देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हालात की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि एक गार्ड लापता है। रविवार होने की वजह से पुल पर काम नहीं चल रहा था। 1710 करोड़ की लागत से एसपी सिंगला कंपनी इस पुल का निर्माण कर रही थी।

यहीं बनना था पहला डॉल्फिन ऑब्जर्वेशन सेंटर


स्थानीय लोगों के अनुसार पिलर संख्या 10, जिसपर डॉल्फिन पर्यवेक्षण केंद्र बनना था, वो बीच से फटते हुए अपने साथ तीन और पिलरों को लेकर गिर गया। काम करने वाले एक कर्मी ने मीडिया को बताया कि उस जगह पर ट्रिपल ओ साइज के पाए बनाए थे। अगुवानी-सुल्तानगंज फोरलेन पुल का पिलर (पिलर) संख्या 10) जहां ध्वस्त हुआ, वहीं एशिया के डॉल्फिन ऑब्जर्वेशन सेंटर का निर्माण होना था। पिलर संख्या 10 पर बनने वाले डॉल्फिन ऑब्जर्वेशन सेंटर को चार मंजिला बनाया जाना था। उसके लिए मिडिल पिलर का निर्माण हो चुका था।
8 साल से बना रहा गंगा नदी पर पुल
  • सुल्तानगंज-अगुवानी पुल का एक हिस्सा गिर गया
  • आठ साल से चल रहा पुल का निर्माण कार्य
  • पुल निर्माण का काम 2 मई 2015 से शुरू हुआ
  • 29 अप्रैल 2022 को भी पुल का हिस्सा गिर गया था
  • फोरलेन पुल की लंबाई 3.17 किलोमीटर है
  • पुल की कुल लागत 1710.77 करोड़ रुपए
  • बीच गंगा में डॉल्फिन पर्यवेक्षण केंद्र का निर्माण होना था
  • पुल के पहुंच पथ का 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है
  • इस बार बिना आंधी का गिर गया पुल
  • अगुवानी-सुल्तानगंज पुल 2019 में ही बनकर तैयार होना था। पिछले साल 29 अप्रैल की रात आंधी आने के कारण पिलर संख्या 4, 5 और 6 को जोड़ने वाला सुपरस्ट्रक्चर गिर गया था। इसके बाद एक साल के लिए डेडलाइन को बढ़ा दिया गया। बाद में फाइनल डेडलाइन दिसंबर 2023 कर दिया गया। मगर अब एक बार फिर से पुल का स्ट्रक्चर गिर गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई देना बंद हो गया था, जिसके बाद इस पर सोशल मीडिया और राजनीतिक…
 28 July 2026
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
 28 July 2026
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
 27 July 2026
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
Advt.