Select Date:

हॉकी पर वाइफ का नाम लिखकर अंग्रेजों को किया बर्बाद... हीरो श्रीजेश ने यूं लुटाया पेरिस में प्यार

Updated on 05-08-2024 05:45 PM
नई दिल्ली: अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने पेरिस ओलंपिक में ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ शूटआउट में भारत को 4-2 से रोमांचक जीत दिलाई। शूटआउट में शानदार प्रदर्शन के बाद भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाने वाले गोलकीपर श्रीजेश और खुश भारतीय टीम ने ब्रिटिश पर भारत की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। भारतीय खेमे में जब भावनाएं उमड़ रही थीं, तब गोलकीपर श्रीजेश अपनी हॉकी स्टिक की ओर इशारा करते हुए दिखे, जिस पर उन्होंने अपनी पत्नी का नाम अनीश्या लिखा था।

उन्होंने जीत को पूरे देश के साथ-साथ अपनी पत्नी को भी समर्पित किया। इस जीत के साथ, पुरुष हॉकी टीम पेरिस खेलों के सेमीफाइनल में पहुंच गई और लगातार दूसरा ओलंपिक पदक जीतने की ओर अग्रसर है। भारत ने तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता। रविवार को भारत की रोमांचक जीत तब हुई, जब अमित रोहिदास को ग्रेट ब्रिटेन के खिलाड़ी के खिलाफ अपनी स्टिक उठाने के लिए रेड कार्ड दिखाया गया, जिसके बाद उनकी टीम 10 खिलाड़ियों पर सिमट गई।

भारत ने करीब 40 मिनट तक बहादुरी से बचाव किया और निर्धारित समय में ग्रेट ब्रिटेन को 1-1 से बराबरी पर रखा। अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेल रहे श्रीजेश ने पोस्ट पर मजबूती से खड़े होकर शूट-आउट में लगातार बचाव करते हुए भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया। सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला जर्मनी और स्पेन के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल मैच के विजेता से होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.