मां के गर्भ से बाहर आते ही गिरी बिल्डिंग, पूरे परिवार की मौत... नवजात का बाल भी बांका नहीं कर पाया सीरिया का भूकंप
Updated on
08-02-2023 05:55 PM
दमिश्क : तुर्की और सीरिया में सोमवार को भयानक भूकंप से भारी तबाही हुई। हजारों इमारतों मलबे में तब्दील हो गईं जिनके नीचे बड़ी संख्या में लोग दबे हुए हैं। तुर्की और सीरिया में जैसे-जैसे मलबा हटाया जा रहा है, कई भावुक कहानियां बाहर आ रही हैं। बचावकर्ताओं ने उत्तर-पश्चिम सीरिया में एक इमारत के मलबे के नीचे से एक नवजात बच्ची को बाहर निकाला है। बच्ची के एक रिश्तेदार ने बताया कि आपदा के तुरंत बाद उसकी मां को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और मरने से पहले उसने बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के पिता, चार भाई-बहन और एक चाची की भी आपदा में मौत हो गई है।
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सीरिया के जिंदयारिस शहर में एक व्यक्ति को धूल से सनी एक बच्ची को मलबे से बाहर लेकर जाते हुए देखा जा सकता है। आफरीन के एक अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा कि बच्ची नवजात है और उसकी हालत स्थिर है। बच्ची का परिवार जिस बिल्डिंग में रहता था, वह जिंदयारिस शहर में 7.8 तीव्रता के भूकंप के बाद नष्ट हुईं हजारों इमारतों में से एक थी। यह शहर तुर्की की सीमा के करीब इदलिब प्रांत में है।
खुदाई के दौरान सुनाई दी बच्ची की आवाज
बच्ची के चाचा खलील अल-सुवादी ने कहा कि इमारत के गिरने की खबर मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया, 'खुदाई के दौरान हमें एक आवाज सुनाई दी। जब हमने धूल साफ की तो बच्ची को जुड़ी हुई गर्भनाल के साथ पाया। हमने उसे काट कर बच्ची को बाहर निकाला और मेरे चचेरे भाई उसे अस्पताल ले गए।' बाल रोग विशेषज्ञ हनी मारौफ ने कहा कि बच्ची बुरी हालत में अस्पताल पहुंची थी। उसके पूरे शरीर पर चोटों के कई निशान थे।
बच्ची का पूरा परिवार हुआ दफन
उन्होंने बताया, 'कड़ाके की ठंड के चलते वह हाइपोथर्मिया का भी शिकार हो गई थी। हमें उसे गर्माहट देनी थी। एक ओर बच्ची एक इनक्यूबेटर में लेटी हुई थी और उसके ड्रिप लगी हुई थी। तो वहीं दूसरी ओर उसके पूरे परिवार, माता, पिता और चारों भाई-बहन, को दफनाया जा रहा था। भूकंप ने सीरिया और तुर्की में जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। हालांकि भूकंप से पहली भी सीरिया में 41 लाख लोगों की जिंदगी किसी आपदा से कम नहीं थी। ज्यादातर महिलाएं और बच्चे जीवित रहने के लिए मानवीय सहायता पर निर्भर थे।
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…