Select Date:

कर्मचारी से रिश्ते की बात मैनेजमेंट से छिपाई, रॉयल बैंक ऑफ कनाडा की CFO की नौकरी गई

Updated on 06-04-2024 01:13 PM
नई दिल्ली: रॉयल बैंक ऑफ कनाडा (RBC) की चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) को कर्मचारी के साथ करीबी रिश्ता रखना महंगा पड़ा। बैंक ने सीएफओ और कर्मचारी दोनों को नौकरी से निकाल दिया है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक बैंक ने शुक्रवार को बताया कि उसने कैथरीन गिब्सन को तत्काल प्रभाव से अंतरिम चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर नियुक्त किया है। उन्हें Nadine Ahn की जगह नियुक्त किया गया है। Ahn को बैंक के एक कर्मचारी से करीबी रिश्ता रखने की वजह से हटाया गया है। Ahn के साथ-साथ उस कर्मचारी को भी हटा दिया गया है।बैंक ने बताया कि जब उसे Ahn के रिश्ते के बारे में पता चला तो इस मामले की जांच कराई गई।

जांच में पाया गया कि Ahn के बैंक के एक कर्मचारी से करीबी रिश्ते थे लेकिन उन्होंने इस बारे में मैनेजमेंट को नहीं बताया था। इस करीबी के कारण कर्मचारी को प्रमोशन और सैलरी में ज्यादा तवज्जो दी गई। यह बैंक के कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन है। इस कारण दोनों को नौकरी से निकाल दिया गया है। Ahn पहले बैंक में इन्वेस्टर रिलेशंस की प्रमुख थीं और सितंबर 2021 में उन्हें सीएफओ नियुक्त किया गया था। RBC कनाडा की मल्टीनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी है और मार्केट कैप के हिसाब से कनाडा का सबसे बड़ा बैंक है। बैंक को दो करोड़ से अधिक ग्राहक हैं और दुनियाभर में इसके 100,000 से अधिक कर्मचारी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
Advt.