मुसीबतों की बेड़ियां पिघला चुकी हैं... भारत जोड़ो यात्रा में राहुल को मिला नन्हे 'आजाद' का साथ
Updated on
06-01-2023 08:34 PM
नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। उनकी यह यात्रा काफी सुर्खियां बटोर रही है। कन्याकुमारी से शुरू हुई इस यात्रा में राहुल के साथ एनसीपी नेता फारुख अबदुल्ला, पूर्व रॉ चीफ एएस दुलत समेत अलग-अलग क्षेत्रों से कई लोग शामिल हो चुके हैं। इस बीच शुक्रवार यानी आज एक और तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इसमें राहुल गांधी का हाथ थामे महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की वेशभूषा में एक लड़का दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर को कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।
राहुल के साथ नन्हे आजाद, आप भी देखिए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जबसे शुरू हुई है इसमें कई बच्चों ने भी हिस्सा लिया था। इसी कड़ी में चंद्रशेखर आजाद की वेशभूषा में आज एक बच्चा दिखाई दिया। इस तस्वीर में राहुल गांधी उस नन्हे बच्चे का हाथ थामे दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि कैसे रुकें कदम, जब साथ हो 'आज़ाद' से एक मासूम के कदमों का, #BharatJodoYatra मुसीबतों की बेड़ियां पिघला चुकी हैं।
भारत जोड़ो यात्रा में नन्हे महात्मा गांधी की भी हो चुकी है एंट्री भारत जोड़ो यात्रा में चंद्रशेखर आजाद बने बच्चे से पहले महात्मा गांधी की वेशभूषा में आए बच्चे की तस्वीर भी काफी वायरल हुई थी। आपको बता दें कि राहुल गांधी की कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा कश्मीर में समाप्त होगी जहां राहुल गांधी झंडा फहराएंगे। इस यात्रा में बीजेपी नेता वरुण गांधी को भी शामिल करने की बात की जा रही है। राहुल ने इसपर कहा था कि वरूण गांधी इस यात्रा में जुड़ सकते हैं लेकिन बीजेपी को इससे जरूर दिक्कत होगी। प्रियंका गांधी भी वरुण गांधी के यात्रा में शामिल करने को लेकर तैयार हैं। हालांकि वरुण की ओर से इसपर अभी कोई जवाब नहीं आया है। आपको बता दें कि राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा की इस कड़ी में इस समय उत्तर प्रदेश में हैं।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…