Select Date:

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का 'गिरगिट', जिसने शो में निभाए 20 से भी ज्यादा किरदार, बेचता था कपड़े

Updated on 28-04-2026 06:25 PM
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले 18 साल से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। साल 2008 में शुरू हुए असित मोदी के इस शो में अभी तक ढेरों कलाकार, ढेरों किरदारों में नजर आए और छा गए। दयाबेन से लेकर जेठालाल, बबीता जी, टप्पू सेना, पत्रकार पोपटलाल और बाबूजी जैसे मुख्य किरदारों के अलावा साइड किरदारों ने भी अपनी खूब छाप छोड़ी। आलम ये है कि 'तारक मेहता...' के कलाकारों को फैंस उनके असली नाम से नहीं, बल्कि शो में निभाए किरदारों से पहचानते हैं। लेकिन इस शो में एक ऐसा एक्टर रहा है, जिसने इसमें 20 से अधिक किरदार निभाए और अलग ही रिकॉर्ड कायम कर दिया। यह हैं एक्टर नीलेश भट्ट।

नीलेश भट्ट 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में छोटे-छोटे लेकिन 20 से अधिक किरदारों में नजर आए और छा गए। अगर उन्हें 'तारक मेहता...' का 'गिरगिट' कहा जाए, तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। वह वाकई एक 'गिरगिट' हैं, जो दिए गए हर किरदार और रंग में इस तरह घुल गए, जैसे वह उनके लिए ही लिखा गया हो।

नीलेश भट्ट ने 'तारक मेहता' में निभाए ये किरदार

नीलेश भट्ट ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जो किरदार निभाए, वो हैं- बाबू चिपके, शराबी ड्राइवर, भिड़े का रिश्तेदार, सुंदर का दोस्त, राजू भाई खाऊं गाली, कारपेंटर, खोटे क्लासेस, सोसाइटी का चोर, चंदू चिल्लर और हरियाली होटल के मैनेजर जैसे रोल शामिल हैं। हर किरदार में नीलेश भट्ट ने जान भर दी थी और दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर दिया था

कौन हैं नीलेश भट्ट? एक्टिंग से पहले बेचते थे कपड़े

मालूम हो कि नीलेश भट्ट एक गुजराती एक्टर हैं। टीवी शोज के अलावा वह फिल्मों के भी हिस्सा रह चुके हैं। बॉलीवुड में उन्होंने 'ऑल इज वेल' और 'ओह माय गॉड' जैसी फिल्मों में काम किया। गुजराती थिएटर में नीलेश भट्ट का काफी नाम है। वहां उन्होंने 12 साल तक काम किया। आपको जानकार हैरानी होगी कि एक्टिंग और थिएटर में आने से पहले नीलेश भट्ट खुद का काम करते थे। उनकी एक कपड़ों की दुकान थी, पर एक्टिंग का चस्का उन्हें इस फील्ड में ले आया।

नीलेश भट्ट के टीवी शोज

नीलेश भट्ट ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के अलावा कई टीवी शोज और किए हैं, जिनमें 'क्राइम पेट्रोल' और 'सावधान इंडिया' जैसे नाम शामिल हैं। नीलेश भट्ट इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं और वीडियोज शेयर करते रहते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
 16 July 2026
सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की एक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल हो रही है, जिसमें सोनम वांगचुक के सपोर्ट में कुछ बातें लिखी गई हैं। इस स्क्रीनशॉट को लेकर दावा किया…
 15 July 2026
जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ एक नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार हैं। नए सूत्रों के मुताबिक जेनिफर गुरुवार को यूनाइटेड किंगडम में एक छोटे से समारोह में विलियम…
 15 July 2026
दिलजीत दोसांझ की फिल्‍म 'सतलज' का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। करीब चार साल ये यह फिल्‍म सेंसर बोर्ड के पास अटकी थी। मामला हाई कोर्ट पहुंचा, जब वहां…
 15 July 2026
प्रियंका चोपड़ा इस वक्त एक पॉडकास्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने पति निक जोनस और जोनस ब्रदर्स के सामने एक बॉलीवुड एक्टर के कथित अफेयर्स का खुलासा किया।…
 15 July 2026
कपिल शर्मा पिछले एक दशक से अधिक समय से प्राइम-टाइम टेलीविजन पर भारत को हंसा रहे हैं। हालांकि, वे और उनकी टीम अब टेलीविजन से हटकर नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट…
Advt.