Select Date:

टाटा संस के चीफ ने कर दिया वो काम जो रतन टाटा ने कभी नहीं किया, आखिर क्या है मामला?

Updated on 10-07-2025 02:35 PM
नई दिल्ली: टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा ट्रस्ट्स के बोर्ड को कंपनी के कामकाज और योजनाओं के बारे में जानकारी दी है। यह मीटिंग मंगलवार को मुंबई में टाटा ग्रुप के मुख्यालय बॉम्बे हाउस में हुई। जानकारों का कहना है कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। टाटा संस देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी है। मीटिंग में नोएल टाटा, मेहली मिस्त्री, वेणु श्रीनिवासन, प्रमित झावेरी, डेरियस खंबाटा, विजय सिंह और जहांगीर सी. जहांगीर मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार, चेयरमैन ने खुद सभी ट्रस्टियों को जानकारी देने की पहल की।

कंपनी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि रतन टाटा के समय में टाटा संस के चेयरमैन कभी सीधे ट्रस्ट के बोर्ड को जानकारी नहीं देते थे। ऐसा पहली बार हुआ है। पहले टाटा संस के बोर्ड में ट्रस्ट के सदस्य ही ट्रस्ट के बोर्ड को जरूरी बातें बताते थे। ट्रस्ट्स के पास टाटा संस की 66% हिस्सेदारी है। ये ट्रस्ट, टाटा परिवार के सदस्यों द्वारा बनाए गए हैं। टाटा संस के बोर्ड में टाटा ट्रस्ट्स के सदस्य नोएल टाटा, श्रीनिवासन और सिंह हैं। नोएल टाटा, टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन भी हैं।

विमान हादसे की जानकारी

सूत्रों के अनुसार इस मीटिंग में सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रिक गाड़ियां, कंज्यूमर ऐप और एयर इंडिया जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स पर हुई तरक्की के बारे में बताया गया। टाटा ने इन क्षेत्रों में पिछले कुछ साल में 1.84 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया है। इसके अलावा 12 जून को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के हादसे के बारे में भी बात हुई। कंपनी ने बताया कि नियमों का पालन कैसे किया जा रहा है और पीड़ितों को क्या मदद दी जा रही है।लोगों का कहना है कि दो घंटे तक चली इस मीटिंग में कंपनी के सभी तरह के कारोबार और योजनाओं पर चर्चा हुई। चंद्रशेखरन ने ट्रस्टियों को टाटा डिजिटल, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और एयर इंडिया जैसी कंपनियों की कमाई, चुनौतियों, मुनाफे और वैल्यूएशन के बारे में बताया। कंपनी के सूत्रों का कहना है कि टाटा संस अपनी सबसे बड़ी शेयरहोल्डर को अपनी योजनाओं के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी देना चाहती है।

क्यों पड़ी मीटिंग की जरूरत?

कंपनी चाहती है कि भविष्य के लिए उसकी जो तैयारी है, उसके बारे में ट्रस्ट को सब पता हो। एक अधिकारी ने कहा, "होल्डिंग कंपनी ने नए कारोबार में जितना पैसा लगाया है, उतना पहले कभी नहीं लगाया गया।" टाटा संस ने इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की। एक सूत्र ने कहा, "टाटा संस द्वारा ट्रस्ट को सीधे जानकारी देना पहली बार हुआ है। इसका मकसद यह था कि सभी ट्रस्टियों को टाटा संस की स्थिति और आगे की योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी हो।"

उन्होंने यह भी कहा कि मीटिंग में एयर इंडिया हादसे के पीड़ितों को दी जा रही मदद, जांच और विमानों की सुरक्षा पर भी काफी समय दिया गया। चंद्रशेखरन ने एयर इंडिया द्वारा दिए जा रहे मुआवजे और यात्रियों को दी जा रही मदद के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी नियमों का पालन कर रही है। टाटा समूह ने एयर इंडिया को 2022 में खरीदा था। हालांकि टाटा ट्रस्ट्स रोजमर्रा के कामकाज में सीधे तौर पर शामिल नहीं होते हैं, लेकिन चेयरमैन की इस जानकारी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे ट्रस्ट को कंपनी की योजनाओं और सामाजिक जिम्मेदारी के बारे में पता चलता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.