सीएम को सफारी में बाघ दिखाने हाथियों से सेट कराई 'फील्डिंग', साथ गए मंत्री ने खुद ही पोस्ट कर दिया वीडियो, बवाल
Updated on
11-12-2025 01:39 PM
पन्ना: पीटीआर के अधिकारियों पर गंभीर गड़बड़ी का आरोप लगा है। आरोप है कि उन्होंने राजनीतिक नेताओं को बाघ दिखाने के लिए हाथियों का इस्तेमाल किया। यह सुप्रीम कोर्ट के नियमों और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के खिलाफ है। वन्यजीव कार्यकर्ता अजय दुबे ने राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के सचिव से शिकायत की है। मामला हाल ही में मुख्यमंत्री मोहन यादव और अन्य 5 मंत्रियों की जंगल सफारी से जुड़ा हुआ है।
मंत्री के वीडियो से खुली पोल
यह घटना 8 और 9 दिसंबर को हुई, जब मुख्यमंत्री मोहन यादव, पांच कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी सफारी पर गए थे। मंत्री लखन पटेल ने एक फेसबुक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने बताया कि बाघों को देखने के लिए कर्मचारियों ने हाथियों से बाघ और शावकों वाली बाघिन को घेर लिया था। यह तरीका NTCA के नियमों के अनुसार गलत है।
वीडियो को बना लिया सबूत
दुबे ने अपनी शिकायत में मंत्री लखन पटेल के इस वीडियो को सबूत के तौर पर पेश किया है। उन्होंने वन्यजीव कानूनों और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
फील्ड डायरेक्टर की पोस्ट खाली
एक और गंभीर आरोप यह है कि पन्ना टाइगर रिजर्व में फील्ड डायरेक्टर का पद खाली पड़ा है। सुप्रीम कोर्ट के अनुसार, यह पद हमेशा भरा रहना चाहिए। इस पद के खाली रहने से पन्ना जैसे संवेदनशील टाइगर लैंडस्केप की निगरानी कमजोर हो गई है। वन विभाग के अधिकारियों ने अभी तक इन आरोपों पर कोई बयान नहीं दिया है।
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…