भारतीय हॉकी टीम के कोच भी हुए जापान की डिफेंस के कायल, अपनी टीम के प्रदर्शन पर क्या बोले?
Updated on
05-08-2023 02:33 PM
चेन्नई: भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने स्वीकार किया कि जापान के खिलाफ एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के मैच में पेनल्टी कॉर्नर तब्दीली दर खराब रही। हालांकि उनका मानना है कि टीम परफेक्ट फिनिशिंग से ज्यादा दूर नहीं है। भारतीय टीम एशियाई खेल चैंपियन जापान के खिलाफ 15 पेनल्टी कॉर्नर में से एक पर ही गोल कर सकी और मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। पहले मैच में भारत ने चीन को 7-2 से हराया था और छह गोल पेनल्टी कॉर्नर पर हुए थे।
फुल्टन ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा,‘अगर मौके नहीं भुना पा रहे हैं तो यह हर कोच की चिंता का सबब है। आप हमेशा जानने की कोशिश करते हैं कि ऐसा क्यों हुआ। इसके लिए सही संयोजन उतारते हैं। ऐसा नहीं है कि हम अपनी रणनीति पर अमल नहीं कर रहे हैं। हम जैसा खेलना चाहते हैं, वैसे ही खेल रहे हैं। हमने इस मैच में भी दो तीन अच्छे जवाबी हमले किए। हम परफेक्ट फिनिशिंग से ज्यादा दूर नहीं हैं।’
उन्होंने बेहतरीन डिफेंस के लिये जापान की तारीफ करते हुए कहा,‘जापान ने अच्छा रक्षण और आक्रमण किया। हाफ टाइम पर हमने चिंतन मनन किया और दूसरे हाफ में मैच में लौटे। उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर बखूबी बचाये। हम कॉर्नर गोल में नहीं बदल सके लेकिन इस पर काम करके अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।’’
जापान के खिलाफ भारतीयों ने बस पेनल्टी कॉर्नर पर फोकस किया, फील्ड गोल करने पर नहीं। फुल्टन ने इस पर कहा,‘यह परिस्थितिजन्य होता है। हम चाहते हैं कि हमारे खिलाड़ी आक्रमण करें। वे मैदान पर फैसले लेते हैं और हम उनका समर्थन करते हैं। इतने सारे कॉर्नर बनाना भी अच्छी बात है।’
वहीं कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि उनकी टीम पर कोई दबाव नहीं है। उन्होंने कहा,‘हम कोशिश करते रहते हैं कि सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। जापान का डिफेंस अच्छा था। हम निर्देशों का पालन कर रहे थे और हमें पता है कि मलेशिया के खिलाफ अगले मैच में क्या करना है।’
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…