ठंड ने गुगली कर दी! धूप तो खिल रही, लेकिन बर्फीली हवाएं बढ़ा रही मुश्किलें
Updated on
18-01-2023 05:58 PM
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में जारी शीतलहर के बीच मंगलवार को तापमान में हल्का इजाफा दर्ज किया गया। दिल्ली के सफदरजंग में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सोमवार को आए 1.4 डिग्री के मुकाबले सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है। वहीं दिल्ली में अधिकतम तापमान में भी बढ़त दर्ज की गई। इसके साथ ही आसमान में धूप खिली। भले ही धूप और और तापमान में इजाफा हुआ हो, लेकिन बर्फीली हवाओं ने लोगों की मुश्किलें कम नहीं होने दी। यही हाल यूपी, बिहार और हरियाणा के इलाकों का भी था।
कल से मिलेगी ठंड से राहत मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शीत लहर की स्थिति बुधवार को भी जारी रहेगी और अधिकतम तापमान 21 तो न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि कड़ाके की ठंड से अस्थायी राहत देते हुए गुरुवार से पारा चढ़ने की उम्मीद है। शीत लहर की घोषणा तब की जाती है जब न्यूनतम तापमान या तो चार डिग्री सेल्सियस से कम हो या तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम हो।
आज हो सकती है बारिश मौसम विभाग का कहना है कि इस क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, इसलिए बर्फीली ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं की दिशा बुधवार तक बदल जाएगी, जिससे तापमान में वृद्धि होगी। बुधवार रात को भी हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, 23 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना के साथ जल्द ही एक और पश्चिमी विक्षोभ की संभावना है।
कल से कोहरा बढ़ाएगा मुश्किलें इसके अलावा मंगलवार को कई इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा भी देखा गया। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि बुधवार को भी ऐसे ही हालात बने रहेंगे और गुरुवार से कोहरे की परत और तेज होगी। IMD के अनुसार, '4 किमी प्रति घंटे की हल्की हवा के कारण पालम में दृश्यता सुबह 7.30 बजे 500 मीटर थी। हालांकि बहुत कम समय के बाद इसमें सुधार होने लगा। दोपहर 12 बजे तक विजिबिलिटी 1500 मीटर थी। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा बुधवार को कोहरा मध्यम रहेगा और गुरुवार को घना रहने की संभावना है।' दिल्ली में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। मंगलवार को AQI 288 दर्ज किया गया, वहीं एक दिन पहले ये 270 दर्ज किया गया था।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…