कॉलेज ड्रॉपआउट जिसने भाई के साथ खड़ी कर दी 81,000 करोड़ की कंपनी दुनिया के सबसे दौलतमंदों में शुमार
Updated on
05-02-2024 01:02 PM
नई दिल्ली: राजीव जुनेजा जाने-माने उद्योगपति हैं। भारतीय फार्मा बिजनेस में उनकी धाक है। उन्होंने अपने बड़े भाई रमेश जुनेजा के साथ मिलकर मैनकाइंड फार्मा की नींव रखी थी। यह दवाएं और हेल्थकेयर प्रोडक्ट बनाने वाली प्रमुख भारतीय कंपनी है। राजीव कंपनी के वाइस चेयरमैन और एमडी हैं। इस कंपनी की शुरुआत 1995 में हुई थी। राजीव कंपनी के इंडियन मार्केट बिजनेस को देखते हैं।
राजीव जुनेजा कॉलेज ड्रॉपआउट
जुनेजा भाइयों ने अकेले ही कंपनी बनाई और बढ़ाई। मैनकाइंड फार्मा के चेयरमैन रमेश सी जुनेजा 1974 में Kee फार्मा नाम की कंपनी के मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव थे। उन्होंने अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने से पहले आठ साल तक ल्यूपिन के साथ काम किया। 1994 में उन्होंने वह कंपनी छोड़ दी। इसके बाद ही 1995 में राजीव जुनेजा ने उनके साथ मैनकाइंड की शुरुआत की। इस कंपनी की शुरुआत 50 लाख रुपये की पूंजी से हुई थी। उन्होंने 25 मेडिकल प्रतिनिधियों के साथ फर्म शुरू की थी। राजीव कॉलेज ड्रापलाउट हैं। वहीं, रमेश जुनेजा साइंस ग्रेजुएट हैं।
दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार
फोर्ब्स के अनुसार, पिछले साल 12 अगस्त तक राजीव जुनेजा की नेटवर्थ करीब 2.5 अरब डॉलर थी। यह करीब 20,749 करोड़ रुपये के आसपास बैठती है। वह दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार हैं। मेरठ से आए जुनेजा बंधु ने 22 सालों में फार्मा सेक्टर में खुद को स्थापित करने के लिए छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में बाकी कंपनियों से सस्ती दवाइयां भी बेचीं।
80,000 करोड़ से ज्यादा की नेटवर्थ
तमाम मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मैनकाइंड फार्मा का बाजार पूंजीकरण 5 फरवरी, 2023 तक करीब 81,529.76 करोड़ रुपये था। कंपनी के लोकप्रिय ब्रांडों में मैनकाइंड कंडोम और गर्भावस्था परीक्षण किट - प्रेगा न्यूज शामिल हैं। कंपनी घरेलू बिक्री के मामले में भारत की चौथी सबसे बड़ी कंपनी है। कंपनी के उत्पादों की मार्केटिंग 100 से ज्यादा देशों में होती है।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…