नहीं चाहती देश मुझे रोता देखे... सनग्लासेस पहनने पर बोलीं भावुक हरमनप्रीत कौर
Updated on
24-02-2023 07:26 PM
नई दिल्ली: भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर गुरुवार को महिला टी 20 विश्व कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच रन से हारने के बाद बेहद भावुक थीं। वह अपने सीनियर साथी रहीं अंजुम चोपड़ से गले लगकर रोती दिखीं। मैच के बाद प्रजेंटेशन के लिए जब वह पहुंचीं तो आंखों पर सनग्लासेस पहन रखे थे। इस बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया, जो देश के हर नागिरक को भावुक कर देगा।
देश की बेटी हरमनप्रीत ने कहा- मैं नहीं चाहती कि मेरा देश मेरा रोना देखे। इसलिए मैंने यह चश्मा पहन रखा है। मैं वादा करती हूं, हम सुधार करेंगे और देश को फिर से इस तरह निराश नहीं करेंगे। जब पूछा कि उसके आंसू क्यों हैं तो कप्तान ने जवाब दिया- जिस तरह से मैं रन आउट हो गई। कुछ भी इससे खराब नहीं हो सकता था। हम आखिरी गेंद पर जाने से खुश थे। हम आखिरी गेंद तक लड़ना चाहते थे।
भारतीय कप्तान ने एक अजीब रन-आउट के लिए अपनी खराब किस्मत को भी कोसा, जिसके कारण एक और दिल तोड़ने वाली हार हुई। उन्होंने कहा- इससे ज्यादा निराश महसूस नहीं कर सकती। जेमी (रोड्रिग्स) के साथ मिलकर मैच बना लिया था। हम जीत की उम्मीद करने लगे थे, लेकिन रन आउट के बाद सबकुछ बदल गया। यह लंबे समय तक दर्द देता रहेगा।
उन्होंने कहा- हमने कुछ अच्छी क्रिकेट खेली। आज कुछ ऐसा था जहां हम अपना स्वाभाविक खेल खेलना चाहते थे। हममें से कुछ ने ऐसा किया। खराब फील्डिंग पर उन्होंने कहा- हमने एक बार फिर कुछ आसान कैच लपके। जब आपको जीतना है, तो आपको अपने मौके लेने होंगे। हम केवल इन (गलतियों) से सीख सकते हैं। बता दें कि इससे पहले भारत को पिछले वर्ल्ड कप में भी ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में हराया था। CWG में भी कुछ ऐसा ही हुआ था।
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…