आर्थिक संकट में पाकिस्तान, हो सकता है कंगाल
पूरी दुनिया में पाकिस्तान इकलौता देश है, जिसने कंगाली से उबरने के लिए आईएमएफ की 23 बार मदद ली है। अब भी पाकिस्तान गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। अगर आईएमएफ से पाकिस्तान को जल्द मदद नहीं मिली तो जिन्ना का यह देश कंगाल घोषित हो सकता है। पाकिस्तानी अवाम पहले से ही महंगाई के बोझ तले दबी हुई है। ऐसे में पाकिसतान कंगाल हुआ तो उन पर आर्थिक बोझ और ज्यादा बढ़ जाएगा। पाकिस्तान में बढ़ते आतंकी हमले अवाम और सुरक्षा बलों के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने तो पाकिस्तान के खिलाफ जंग का ऐलान किया हुआ है। उधर स्वात घाटी में तो आतंकवादियों का पूरा नियंत्रण हो चुका है।
