Select Date:

जिस देश के संविधान में भगवान राम की तस्वीर, वह धर्मनिरपेक्ष कैसे? बागेश्वर महाराज का हिंदू राष्ट्र पर बड़ा बयान

Updated on 14-02-2023 05:54 PM
नई दिल्ली: बागेश्वर धाम महाराज धीरेंद्र शास्त्री अपने बयानों को लेकर चर्चित रहते हैं। शास्त्री भारतीय फिल्मों में हिंदू धर्म के भगवान को टार्गेट नहीं किया जाए। यही नहीं, उन्होंने कहा कि भारत राष्ट्र हिंदू राष्ट्र बने। उन्होंने कहा कि आखिर कबतक जातिवाद के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेकी जाएंगी। इसे बंद किया जाना चाहिए। कबतक जातिवाद के नाम पर वोट लेंगे। उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र घोषित होगा तो राम राज्य आ जाएगा। इसी दौरान उन्होंने कहा कि संविधान के पहले पेज पर ही भगवान राम के चित्र से प्रारंभ होता है। जिस देश का संविधान भगवान राम से प्रारंभ हो क्या वो हिंदू राष्ट्र राम राज्य नहीं हो सकता है। गौरतलब है कि संविधान के 42वें संशोधन में धर्मनिरपेक्ष शब्द जोड़ा गया। अब आइए समझते हैं कि आखिर संविधान के पृष्ट पर भगवान राम की तस्वीर क्यों है।


धीरेंद्र शास्त्री ने क्या कहा जानिए


एक निजी टीवी चैनल के साथ बातचीत में सनातन के खिलाफ कोई मूवी बनाओगे तो हिंदू धर्म में आस्था कम जाएगी। भारत हिंदू राष्ट्र बने। हिंदू राष्ट्र बनेगा तो अच्छा रहेगा। कबतक हम जातिवाद का दंश झेलें। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाओ सामाजिक समरसता होगी। सामाजिक सौहार्द्रता होगी। न पत्थर गलेंगे न रामचरितमानस जलेंगे। हिंदू राष्ट्र होगा तो राम राज्य आ जाएगा और भारत विश्व गुरु हो जाएगा। हम संविधान का आदर करते हैं। जिस देश का संविधान भगवान राम से प्रारंभ हो तो क्या वो हिंदू राष्ट्र नहीं हो सकता है? उन्होंने कहा कि धर्म तो सिर्फ सनातन है।

    संविधान के किस पेज पर है भगवान राम की तस्वीर?


    दरअसल, जब संविधान लिखी जा रही थी और यह अपने अंतिम स्टेज में था तो संविधान सभा में संविधान की मूल कॉपी पर कई कलाकृतियों को रखने पर चर्चा हुई। अंत में संविधान की ऑरिजनल कॉपी बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर के सामने पेश की गई और इसे पारित कर दिया गया। संविधान की मूल कॉपी के तीसरे पेज पर मूल अधिकार का जिक्र है। इसी पेज पर लंका से भगवान राम, मां सीता और लक्ष्मण के लौटने की तस्वीर है। धीरेंद्र शास्त्री अपने बयान में पहले पेज पर राम की तस्वीर का जिक्र किया है, हालांकि यह तीसरे पेज पर है।

    नंदलाल बोस ने चुनी तस्वीरें


    संविधान सभा में यह सर्वसम्मति से फैसला किया गया कि शांतिनिकेतन के मशहूर आर्टिस्ट नंदलाल बोस को संविधान की ऑरिजनल कॉपियों की कलाकृति को देखने की जिम्मेदारी दी गई थी। बोस और उनकी टीम ने कई पेंटिंग्स और कलाकृतियों को चुना। इसमें संत, गुरुओं, राजाओं, भारतीय इतिहास के पौराणिक चरित्रों को संविधान के पन्नों पर जगह दी गई। हर ड्रॉइंग और पेंटिंग्स का अलग-अलग संदेश था। इसके जरिए भारत की ऐतिहासिक विरासत का अनुपम संदेश को दिखाने वाले थे।


    राम के तस्वीर का मतलब भी समझिए


    संविधान के भाग तीन में मूलभूत अधिकारों का जिक्र है। इसी पन्ने पर भगवान राम, सीता और लक्ष्मण की पेंटिंग्स हैं। अब यह समझना जरूरी है कि आखिर क्यों राम की तस्वीर संविधान के लिए इतना अहम क्यों रही। जैसे ही भारतीय संविधान को लागू किया गया सभी लोगों को उनका मूलभूत अधिकार मिल गया। यह पहली बार था कि विदेशी शासकों की 800 साल की गुलामी के बाद देश को आजादी के साथ संविधान भी मिला। मूलभूत अधिकार के जरिए भारतीय नागरिकों को सभी तरह के भेदभाव से निजात मिल गया। समानता के अधिकार के तहत चाहे वे गरीब हो या अमीर, शक्तिशाली हो या कमजोर उसे संविधान के सामने अधिकार मिल गए। वाल्मिकी रामायण में भी राम राज्य का कुछ ऐसा ही चित्रण मिलता है। जहां सबके साथ न्याय हो और ऊंच-नीच का भेद नहीं हो।

    इसी तरह संविधान के आर्टिकल 21 के तहत जीवन का अधिकार दिया गया है। यानी संविधान अपने नागरिकों को जीवन का अधिकार दिया है। इसके तहत नागरिकों को यह अधिकार दिया गया है कि किसी प्रकार की विवाद की स्थिति में वह न्यायिक प्रक्रिया में जा सकते हैं।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     23 July 2026
    नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
     23 July 2026
    रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
     23 July 2026
    जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
     23 July 2026
    गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
     23 July 2026
    अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
     23 July 2026
    पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
     22 July 2026
    पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
     22 July 2026
    लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
     22 July 2026
    पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
    Advt.