Select Date:

आज खुल रहा देश का सबसे बड़ा IPO, दुनिया के सबसे ताकतवर शख्स ने लगा दिया दांव, आपको सब्सक्राइब करना चाहिए या नहीं?

Updated on 15-10-2024 12:14 PM
नई दिल्ली: देश का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ आज खुलने जा रहा है। हुंडई मोटर इंडिया का करीब 25,000 करोड़ रुपये का इश्यू आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है। इस पर 17 अक्टूबर तक बोली लगाई जा सकती है। इस इश्यू में कोई नया शेयर जारी नहीं किया जाएगा और मौजूदा इनवेस्टर्स ऑफर फॉर सेल के जरिए अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। हुंडई मोटर इंडिया देश की दूसरी सबसे बड़ी ऑटो कंपनी है। इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड कीमत 1,865-1,960 रुपये के बीच है। हुंडई का आईपीओ हाल के वर्षों में एशिया के सबसे बड़े आईपीओ में से एक है। आपको इसमें पैसे लगाने चाहिए या नहीं? जानिए क्या कह रहे हैं जानकार...

इस आईपीओ के जरिए हुंडई इंडिया की मूल कंपनी 142.2 मिलियन शेयर यानी 17.5% हिस्सेदारी बेच रही थी। इसके बाद हुंडई इडिया में मूल कंपनी की हिस्सेदारी घटकर 82.5% रह जाएगी। अपर प्राइस बैंड पर हुंडई मोटर इंडिया की वैल्यू लगभग $19 अरब है। बिक्री के हिसाब से हुंडई भारत की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी है। इससे पहले देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने का रेकॉर्ड एलआईसी के नाम था। एलआईसी साल 2022 में 21,000 करोड़ रुपये का आईपीओ लाई थी। अब हुंडई इंडिया मोटर उस रेकॉर्ड को तोड़ने जा रही है।

कितनी बोली लगा सकते हैं


इसमें क्यूआईबी के लिए 50%, एनआईआई के लिए 15% और रिटेल निवेशकों के लिए 35% हिस्सा रिजर्व है। साथ ही कंपनी ने 7,78,400 इक्विटी शेयर अपने कर्मचारियों के लिए भी रिजर्व रखे हैं। उन्हें हर शेयर पर 186 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इनवेस्टर्स न्यूनतम सात इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। यानी रिटेल इनवेस्टर्स को कम से कम 13,720 रुपये का निवेश करना होगा। अधिकतम 1,92,080 रुपये की बोली लगाई जा सकती है।

जीएमपी


इस बीच हुंडई के अनलिस्टेड शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम लगातार गिर रहा है। 4 अक्टूबर को यह 370 रुपये के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहा था जबकि शुक्रवार को इसका प्रीमियम 170 रुपये रह गया था। अब इसका प्रीमियम मात्र 30 रुपये रह गया है। जानकारों का कहना है कि हुंडई का आईपीओ बहुत बड़ा है और यह बाजार से बहुत सारी लिक्विडिटी खींच लेगा। नियमों के मुताबिक हुंडई को अपनी भारतीय यूनिट में अपनी हिस्सेदारी 75% या उससे कम करनी होगी। इसका असर हुंडई मोटर इंडिया के शेयर मूल्य पर असर पड़ सकता है।

कंपनी का प्रदर्शन


जानकारों का कहना है कि हुंडई मोटर इंडिया अत्यधिक प्रतिस्पर्धी बाजार में काम करती है। हुंडई और इसकी बड़ी प्रतिद्वंद्वी मारुति दोनों के मार्केट वॉल्यूम में पिछले पांच साल में गिरावट आई है।

हालांकि, हुंडई ने आने वाली तिमाहियों में कई नए मॉडल लॉन्च करने की योजना बनाई है। साथ ही कंपनी ने भारत में अपने विस्तार की भी योजना बनाई है। जोखिम लेने वाले निवेशकों को यह इश्यू आकर्षक लग सकता है जबकि जोखिम से बचने वाले निवेशक आईपीओ के बाद शेयर की कीमत के रुझान को देखना पसंद कर सकते हैं।

वित्त वर्ष 2022 और वित्त वर्ष 2024 के बीच एचएमआई का राजस्व सालाना 21.4% बढ़कर 69,829 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि शुद्ध लाभ 44.5% बढ़कर 6,060 करोड़ रुपये हो गया। इसी अवधि के दौरान कंपनी का EBITDA मार्जिन 11.6% से बढ़कर 13.1% हो गया, जो इसकी प्रतिद्वंद्वी मारुति के बराबर है। बाजार में तीव्र प्रतिस्पर्धा के कारण कंपनी की पीवी बाजार में हिस्सेदारी में धीरे-धीरे गिरावट आई है। वित्त वर्ष 2020 में यह 17.6% थी जो वित्त वर्ष 2024 में 14.6% रह गई।

क्या कहते हैं जानकार


विश्लेषकों और ब्रोकरेज का कहना है कि हुंडई का आईपीओ एक मजबूत दीर्घकालिक निवेश हो सकता है। आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने एक नोट में कहा कि इस आईपीओ से सीमित लिस्टिंग लाभ की उम्मीद है। बजाज ब्रोकिंग ने कहा कि यह इश्यू अपेक्षाकृत पूरी तरह से कीमत पर उपलब्ध है, लेकिन कंपनी अपने चल रहे विस्तार के पूरा होने के बाद उज्ज्वल संभावनाओं के लिए तैयार है। आठ ब्रोकरेज ने केवल लंबी अवधि के निवेशकों के लिए आईपीओ के लिए सब्सक्राइब रेटिंग दी है।

एंकर निवेशकों से कितने जुटाए


इस बीच कंपनी ने 225 एंकर निवेशकों से 8,315.3 करोड़ रुपये जुटाए हैं। Government of Singapore, New World Fund Inc, Monetary Authority of Singapore, Fidelity, Government Pension Fund Global, Blackrock, JP Morgan, Goldman Sachs, Societe Generale, Morgan Stanley, Citigroup Global और Abu Dhabi Investment Authority समेत कई ग्लोबल इनवेस्टर्स ने हुंडई में 2,191.66 करोड़ रुपये का निवेश किया है। कंपनी ने एंकर निवेशकों को 1,960 रुपये के भाव पर 4.2 करोड़ इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं। ब्लैकरॉक दुनिया का सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
Advt.