प्रतिभाशाली व्यक्ति के हाथों में है देश की ज्यूडिशरी... CJI चंद्रचूड़ की तारीफ में उपराष्ट्रपति धनखड़ ने पढ़े कसीदे
Updated on
09-05-2023 05:59 PM
नई दिल्ली: देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भारत के चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि देश की ज्यूडिशरी सबसे प्रतिभाशाली व्यक्ति के हाथों में है। उन्होंने भारत की अदालतें आम इंसान की परेशानियों को लेकर काफी संवेदनशील हैं। चंद्रचूड़ की तारीफ करते हुए उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि उनके पास अनुभव, टैलेंट और कमिटमेंट की कोई कमी नहीं है।
भारत के अलावा और कहां है इस तरह की ज्यूडिशरी? देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पूछा कि भारत की तरह दुनिया में और कहां पर इस तरह की ज्यूडिशरी है। सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए कहा कि देश के पास आज एक ऐसा चीफ जस्टिस है जिसके पास अनुभव कमिटमेंट, जुनून के साथ टैलेंट की कोई कमी नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि सीजेआई के आदेशों से आम व्यक्ति को भी राहत मिल जाती है। धनखड़ ने कहा कि कोई भी आज की डेट में कानून की पहुंच से दूर नहीं है। आप कोई भी हों आप देश के कानून के प्रति जवाबदेह हैं।
तारीफ में कह दी ये बात उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि किसी के साथ गलत व्यवहार नहीं किया जा सकता। आज हमारे पास एक मजबूत न्यायिक प्रणाली है। इस न्यायिक प्रणाली की कमान ऐसे व्यक्ति के हाथ में है जो पूरी तरह से इस पद के योग्य है। बता दें कि धनखड़ एक दिन पहले ब्रिटेन में किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक में शामिल हुए थे। वहां मौजूद भारतीय प्रवासियों की धनखड़ ने तारीफ भी की थी। उन्होंने कहा कि भारत को अपने डायस्पोरा पर गर्व है। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की थी।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…