Select Date:

भारती सिंह के घर गूंजी दूसरे बच्चे की किलकारी, शूटिंग पर जाने से पहले हुआ वॉटर ब्रेक, इमरजेंसी में हुई डिलीवरी!

Updated on 19-12-2025 12:56 PM
टीवी की कॉमेडियन और होस्ट भारती सिंह के घर दूसरे बच्चे की किलकारी गूंजी है। बताया जा रहा है कि उन्होंने 19 दिसंबर 2025 की सु

2017 में हुई थी शादी, तीन साल पहले हुआ था गोला

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने साल 2017 में शादी की थी। साल 2022 में भारती ने अपने पहले बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम लक्ष्य रखा। उसे सभी प्यार से गोला बुलाते हैं। भारती और उनके परिवार ने दूसरे बच्चे का नाम पहले ही रख दिया था। वो उसे काजू बुलाती थीं।
ह बेटे को जन्म दिया है। वो 'लाफ्टर शेफ्स 3' की शूटिंग के लिए जाने वाली थीं, लेकिन उनका वॉटर बैग फट गया। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर जाया गया, जहां 41 साल की उम्र में उन्होंने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया।

'जूम/टेली तक' की रिपोर्ट के अनुसार, भारती सिंह जल्द ही दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली थीं, लेकिन इन दिनों वो शूटिंग भी कर रही थीं। शुक्रवार की सुबह भी वो काम पर जाने वाली थीं, लेकिन इससे पहले ही वॉटर ब्रेक हो गया। उन्हें इमरजेंसी में तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दूसरे बेटे को जन्म दिया।

बेटी की थी चाहत

भारती ने अक्सर यही कहा कि वो बेटी को जन्म देना चाहती हैं। उन्होंने हर प्लेटफॉर्म पर यही बोला कि अब बस उनके घर बेटी आ जाए तो परिवार पूरा हो जाए। हालांकि, भारती की ये चाहत पूरी नहीं हो पाई। पर बेटे के जन्म से पूरा परिवार खुशियां मना रहा है।

'लाफ्टर शेफ्स 3' की चल रही थी शूटिंग

बता दें कि भारती इन दिनों 'लाफ्टर शेफ्स 3' में नजर आ रही थीं। वो इस शो में होस्ट हैं। ये एक कुकिंग शो है, जिसमें हंसी-मजाक के साथ खाना बनाया जाता है। शो में एल्विश यादव से लेकर कृष्णा अभिषेक, तेजस्वी प्रकाश और जन्नत जुबैर सहित कई स्टार्स हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.