Select Date:

राजस्थान पुलिस के 'चक्रव्यूह' में फंस गए बदमाश, सवा करोड़ की साजिश रचने वालों को भागने पड़ा जंगल में

Updated on 31-12-2025 11:32 AM
प्रतापगढ़ : जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। धोलापानी थाना पुलिस और जिला विशेष टीम (डीएसटी) की संयुक्त कार्रवाई में 1 किलो 203 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब सवा करोड़ रुपये बताई जा रही है।

एमडी ड्रग्स बरामद

पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह के सुपरविजन में मंगलवार को धोलापानी थानाधिकारी प्रवीण कुमार मय जाब्ता बरोल घाटे के पास नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान मध्यप्रदेश नंबर की एक मोटरसाइकिल पर सवार शाहरूख खान और दिलावर खान पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को रोक लिया। पूछताछ में वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसी दौरान पीछे से एक अन्य अपाची मोटरसाइकिल आई। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो पीछे बैठा व्यक्ति सफीउल्लाह जंगल की ओर फरार हो गया, जबकि चालक रहीम खान को मौके पर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान रहीम खान की टी-शर्ट के नीचे छिपाई गई पॉलिथीन से 1 किलो 203 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया

पूछताछ में सामने आया कि दिलावर और शाहरूख आगे-आगे चलकर पुलिस की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे और स्कोटिंग के जरिए ड्रग्स की खेप को सुरक्षित पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर परिवहन में प्रयुक्त दोनों मोटरसाइकिलें जब्त कर ली हैं। सभी आरोपी हथुनिया थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। इस कार्रवाई में धोलापानी थानाधिकारी प्रवीण कुमार, उप निरीक्षक भंवर सिंह और डीएसटी टीम की अहम भूमिका रही। विशेष रूप से कांस्टेबल विनोद, पंकज और साइबर सेल के रमेश ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। पुलिस फरार आरोपी सफीउल्लाह की तलाश में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ड्रग्स की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
 21 July 2026
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
 21 July 2026
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्‍शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
 21 July 2026
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…
 21 July 2026
गंगटोक, सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर लैंडस्लाइड होने से उसका एंट्री गेट बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। इनमें से 10 की मौत हो गई।…
 20 July 2026
धनबादः झारखंड में धनबाद जिले में चोरी का एक अजीबो-गरीब और दिलचस्प मामला सामने आया है। चोर ने जिस घर से एक मोटर पंप (टुल्लू पंप) की चोरी की। उसके…
 20 July 2026
हैदराबाद : ट्रेनी आईपीएस उदयकृष्ण रेड्डी केस में एक नया मोड़ आया है। यौन शोषण के लगे आरोपों में घिरे उदय कृष्ण रेड्डी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। उन्हें…
 20 July 2026
मेरठ: मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में पति को सांप से डसवाकर मारने के मामले में आरोपी दामिनी का एक टैटू अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।…
 20 July 2026
तूतीकोरिन : तमिलनाडु में एक बड़ा राजनीतिक विवाद तब खड़ा हो गया है। विलाथिकुलम से डीएमके विधायक मार्कंडेयन को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधायक पर कोविलपट्टी में एक जनसभा…
Advt.