Select Date:

कॉस्ट कटिंग के चलते लिया फैसला, बिजनेस को रिअलाइन कर रही कंपनी

Updated on 25-12-2023 01:54 PM

पेटीएम की पैरेंट कंपनी 'वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड' ने 1,000 से अधिक एम्प्लॉइज को नौकरी से निकाल दिया है। पिछले कुछ महीनों में कंपनी ने अलग-अलग यूनिट्स में छंटनी की है। इकोनॉमिक्स टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने कॉस्ट कटिंग करने के लिए एम्प्लॉइज को नौकरी से निकाला है और वह अपने विभिन्न बिजनेस को रिअलाइन कर रही है। इस छंटनी से वन 97 कम्युनिकेशंस के कुल कर्मचारियों की संख्या का कम से कम 10% प्रभावित होने का अनुमान है।

सबसे ज्यादा छंटनी करने वाली टेक फर्म में से एक पेटीएम
रिपोर्ट के मुताबिक, पेटीएम में हुई छंटनी इस साल किसी इंडियन न्यू एज टेक फर्म की ओर से की गई सबसे बड़ी छंटनियों में से एक है। इस साल सबसे ज्यादा स्टार्टअप्स में से एम्प्लॉइज को नौकरी से निकाला गया। फंडिंग की कमी, बिजनेस की रिस्ट्रक्चरिंग, कॉस्ट कटिंग सहित अन्य इसकी प्रमुख वजहें रहीं।

10% से 15% स्टाफ कॉस्ट में कटिंग करेगी पेटीएम
कंपनी के प्रवक्ता ने छंटनी की बात स्वीकार करते हुए कहा, 'वर्तमान फाइनेंशियल ईयर के दौरान पेटीएम 10%-15% स्टाफ कॉस्ट में कटिंग करेगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड ऑटोमेशन वाले रोल्स इससे सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। हालांकि, निकाले गए कर्मचारियों की संख्या पर कंपनी के प्रवक्ता ने असहमति व्यक्त की है।

पर्सनल लोन और मर्चेंट लोन ऑफर करेगी पेटीएम
हाल ही में पेटीएम ने लोन बिजनेस की स्ट्रैटजी बदलने का ऐलान किया है। 6 दिसंबर को कंपनी ने बताया कि इसके लिए वो बड़े बैंकों और NBFCs के साथ मिलकर बड़े साइज के पर्सनल लोन और मर्चेंट लोन ऑफर करेगी। इसमें लोअर रिस्क और हाई क्रेडिट वर्थी कस्टमर्स को टारगेट किया जाएगा।

50,000 से कम टिकट साइज के लोन डिस्ट्रीब्यूशन को वो कम करेगी। NBFC, यानी नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनीज ऐसी कंपनियां होती हैं जो विभिन्न बैंकिंग सेवाएं प्रदान करती हैं लेकिन उनके पास बैंकिंग लाइसेंस नहीं होता है। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, लोन डिस्ट्रीब्यूशन के लिए उसके आदित्य बिरला कैपिटल, हीरो फिनकॉर्प, टाटा कैपिटल और फाइब जैसे NBFC पार्टनर हैं। वे एक बड़े बैंक को भी इंटीग्रेट करने की प्रोसेस में हैं।

Q2FY24 में पेटीएम का नेट लॉस घटकर ₹292 करोड़ रहा
फाइनेंशियल ईयर 2023-24 की दूसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर में पेटीएम का नेट लॉस करीब आधा कम होकर 292 करोड़ रुपए रहा। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट लॉस 571.5 करोड़ रुपए रहा था।

ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (GMV), मर्चेंट सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू और लोन बिजनेस में बढ़ोतरी से कंपनी को अपना घाटा कम करने में मदद मिली। 20 अक्टूबर को कंपनी ने Q2FY24 के नतीजे जारी किए थे।

सितंबर तिमाही में रेवेन्यू 32% बढ़कर 2,519 करोड़ रहा
पेटीएम का सितंबर तिमाही में रेवेन्यू 32% बढ़कर 2,519 करोड़ रुपए रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1,914 करोड़ रुपए रहा था। कंपनी का डायरेक्ट एक्सपेंस सितंबर तिमाही में 1,093 करोड़ रुपए रहा।

तिमाही आधार पर पेटीएम का रेवेन्यू 7% बढ़ा है। इसका जून तिमाही में रेवेन्यू 2,341 करोड़ रुपए रहा था। वहीं कंपनी का नेट लॉस जून तिमाही में 358 करोड़ रुपए रहा था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.