Select Date:

अरमानों पर पानी न फेर दे सोने की मांग, ज्वेलर्स की चेतावनी समझिए, इस डर के चलते पहले ही बुकिंग करा रहे लोग

Updated on 08-10-2025 02:30 PM
नई दिल्ली: सोने की कीमत इस समय आसमान छू रही है। यह इस समय अपने रेकॉर्ड हाई लेवल पर है। इसके बावजूद सोने की मांग में कोई कमी नहीं आ रही है। लोग लगातार सोना खरीद रहे हैं। इसके चलते भारतीय ज्वेलर्स ने चेतावनी दी है। ज्वेलर्स का कहना है कि सोने की मांग में तेजी के कारण इसकी सप्लाई में कमी आ सकती है। ऐसा हुआ तो काफी लोगों को सोना खरीदने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 700 रुपये उछलकर 1.24 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के रेकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई। वहीं वैश्विक स्तर पर मंगलवार को सोने की कीमत करीब 4,000 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। अमेरिका में वित्त पोषण को लेकर विवाद के बीच विभिन्न विभागों में कामकाज ठप होने और फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में और कटौती की बढ़ती संभावनाओं के साथ सोने में तेजी आई

लोगों में किस बात का डर?

सोने के भाव हर दिन नए रेकॉर्ड बना रहे हैं। ऐसे में खरीदार कम से कम कीमत पर गहने खरीदने के लिए दौड़ रहे हैं। उन्हें डर है कि सोने की कीमत आगे और बढ़ सकती है। बिजनेसलाइन के मुताबिक चेन्नई की NAC Jewellers के चेयरमैन एन. अनंत पद्मनाभन कहते हैं कि सोने की मांग गहनों से ज्यादा निवेश के लिए है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार जैन बताते हैं कि जिन परिवारों में शादियां हैं, वे सोने की कीमतों में और बढ़ोतरी के डर से किसी भी कीमत पर गहने खरीद रहे हैं। इसके अलावा इंडस्ट्री को उम्मीद है कि धनतेरस इस साल का सबसे अच्छा सीजन साबित होगा। लोग आने वाले त्योहारों में कीमतों में और वृद्धि की आशंका के चलते पहले से ही प्री-बुकिंग करा रहे हैं।

अभी क्या है स्थिति?

अभी सोने की कीमत स्थिर बनी हुई है। कुमार जैन कहते हैं कि अगर मांग का यह रुझान जारी रहा, तो उन्हें बाजार में सोने की सप्लाई में कमी की उम्मीद है, हालांकि अभी सप्लाई स्थिर है। फिलहाल, सोने पर प्रीमियम लगभग 8 से 13 डॉलर प्रति औंस (28 ग्राम) चल रहा है। यह पिछले महीने की तुलना में एक बड़ा बदलाव है, जब सोने पर 8 डॉलर की छूट मिल रही थी

सोने का आयात हुआ धीमा

Augmont की हेड ऑफ रिसर्च रेनिषा चैनानी कहती है कि ऊंची वैश्विक कीमतों, अस्थिर मुद्रा बाजार और सप्लाई में रुकावटों के कारण सोने का आयात धीमा हो गया है। उन्होंने बताया कि रिफाइनर्स और बड़े व्यापारियों के पास सीमित स्टॉक है। सप्लाई और मांग में एक बेमेल है। यह कमी बढ़ती स्पॉट प्रीमियम में दिख रही है, जो ऊंचे मूल्य स्तरों के बावजूद मजबूत मांग को दर्शाती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.