Select Date:

महाकंगाल पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चाट रही धूल, बाजार हर दिन बना रहा नया रेकॉर्ड, जानें कौन कर रहा निवेश

Updated on 12-12-2023 01:40 PM
पाकिस्तान के लोगों को महंगाई के महाविस्फोट के चलते रोजमर्रा के सामान खरीदना मुश्किल हो गया है। इन सबके बीच पाकिस्तान का शेयर बाजार हर दिन नया रेकॉर्ड बना रहा है। पाकिस्तान के स्टॉक मार्केट में इस समय ऐतिहासिक तेजी का रुझान जारी है।

रेकॉर्ड ऊंचाई पर बाजार

पाकिस्तान का स्टॉक मार्केट इस समय रेकॉर्ड ऊंचाई पर है। बाजार हर दिन नए स्तर को पार कर रहा है। बीते कारोबारी सप्ताह के आख़िरी दिन स्टॉक मार्केट इंडेक्स ने एक दिन में 65 हज़ार और 66 हज़ार पॉइंट्स के स्तर को पार कर लिया था। इंडेक्स पाकिस्तान, इतिहास के सबसे उच्च स्तर 66 हजार 223 पर बंद हुआ था।

इंडेक्स में 16 हजार अंकों का इजाफा

पाकिस्तान शेयर बाजार के इंडेक्स में बीते दो महीने से कम समय में इंडेक्स में 16 हज़ार पॉइंट्स का रिकॉर्ड इज़ाफ़ा हुआ है। स्टॉक मार्केट में तेज़ी का रुझान अक्टूबर के मध्य में शुरू हुआ था, तब स्टॉक मार्केट इंडेक्स 50 हज़ार पॉइंट्स के स्तर पर था।

इस वजह से आई तेजी

पाकिस्तान के शेयर बाजार में बैंकों के शेयर में बीते सप्ताह 1704 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है। नवंबर महीने में पाकिस्तानी शेयर बाजार में विदेशी निवेश साढ़े तीन करोड़ डॉलर का हुआ है। ये निवेश छह साल में सबसे ज्यादा थी। दिसंबर के पहले हफ्ते में ही विदेशी निवेशकों ने दस लाख डॉलर का निवेश किया है।

मिलने वाले हैं करोड़ों रुपये

पाकिस्तान के शेयर बाजार में इस तेजी की एक और वजह एक्सपर्ट्स पाकिस्तान की आईएमएफ से लोन लेने के लिए चल रही बातचीत को बता रहे हैं। इसके तहत पाकिस्तान को 70 करोड़ डॉलर की किस्त मिलने वाली है।

छू सकता है नई ऊंचाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्सपर्ट्स का कहना है कि आईएमएफ़ और पाकिस्तान के बीच स्टाफ़ लेवल समझौते ने मार्केट को सपोर्ट किया है। शेयर बाज़ार अभी और ऊपर जा सकता है और आने वाले महीनों में बाजार 70 हज़ार से 75 हज़ार अंकों तक जा सकता है।

जनता में नाराजगी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान में लोग महंगाई से परेशान हैं। महंगाई अपने चरम पर है। ऐसे में लोग शेयर बाजार की इस उछाल से खुश नहीं है। लोगों के मुताबिक, इससे उनके जीवन यापन के खर्चों में कोई राहत नहीं मिलने वाली है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.