भारत से तेज दौड़ रही है इन 15 देशों की इकॉनमी, नक्शे पर नहीं खोजते रह जाएंगे नाम!
Updated on
28-04-2025 06:27 PM
नई दिल्ली: दुनिया के बड़े देशों में भारत सबसे तेजी से बढ़ रही इकॉनमी है। मगर छोटे देशों को भी शामिल कर लिया जाए तो 15 देशों की इकॉनमी के इस साल भारत से ज्यादा तेजी से बढ़ने का अनुमान है। इनमें कई देश तो ऐसे हैं जिनका नाम नक्शे पर खजना आसान नहीं है। आईएमएफ के मुताबिक भारत की इकॉनमी के इस साल 6.2 फीसदी की रफ्तार से बढ़ने का अनुमान है। भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी इकॉनमी है। उससे आगे अमेरिका, चीन, जर्मनी और जापान हैं।
आईएमएफ के मुताबिक इस साल साउथ सूडान की इकॉनमी के सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ने का अनुमान है। साउथ सूडान कुछ साल पहले सूडान से अलग हुआ था। इस साल देश की इकॉनमी के 27.2% की तेजी से बढ़ने का अनुमान है। इसके बाद गुयाना का नंबर है। इस कैरेबियाई देश की जीडीपी 14.4 फीसदी की रफ्तार से बढ़ सकती है। गुयाना में कुछ साल पहले तेल का एक बड़ा भंडार मिला था। इसके बाद से इस देश की इकॉनमी में काफी तेजी आई है। अफ्रीकी देश लीबिया (13.7%) के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
कौन-कौन है भारत से आगे
सेनेगल की इकॉनमी के इस साल 9.3% की रफ्तार से बढ़ने का अनुमान है। इसके बाद पलाऊ (8.5%), सूडान (8.3%), युगांडा (7.5%), नाइजर (7.3%), मकाउ (7.3%), भूटान (7.2%), मंगोलिया (7%), जांबिया (6.6%), बेनिन (6.5%), इथियोपिया (6.5%) और रवांडा (6.5%) का नंबर है। भारत से ज्यादा तेज दौड़ रहे 15 देशों में 10 अफ्रीकी देश हैं।
नई दिल्ली: इथेनॉल मिक्स पेट्रोल यानी E20 पर सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने इससे गाड़ियों का इंजन खराब होने और माइलेज प्रभावित होने का दावा किया है। सरकार…
नई दिल्ली: वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुरानी प्राइवेट बीएस-6 गाडि़यों वाहनों के लिए…
नई दिल्ली: वित्तीय मामलों से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट में क्रिप्टोकरंसी सहित वर्चुअल डिजिटल असेट्स के बारे में सरकार को सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गनाइजेशन (SRO)…
नई दिल्ली: FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने आज वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया। जून तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…