उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग ने 6 उम्मीदवार 3 साल के लिए किए बैन, जानिए लिस्ट में किनके नाम
Updated on
06-03-2026 02:51 PM
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिणवा ने बताया कि 25 फरवरी 2028 तक ये उम्मीदवार संसद के किसी भी सदन, विधानसभा या विधान परिषद का चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।CEO ने बताया कि किसी भी चुनाव में हिस्सा लेने वाले सभी उम्मीदवारों को परिणाम घोषित के 30 दिन के भीतर अपने चुनाव खर्च का ब्योरा संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी के पास जमा करना होता है। इन 6 उम्मीदवारों ने चुनाव आयोग का नोटिस मिलने के बाद भी न तो कोई कारण बताया और न ही अपना पक्ष रखा।
आज तक वोटर फॉर्म भरा तो फाइनल लिस्ट में नाम
वहीं, उत्तर प्रदेश में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर दावे और आपत्तियों के साथ ही वोटर बनने के लिए फॉर्म-6 भरे जाने का क्रम जारी है। जो आवेदक शुक्रवार तक फॉर्म-6 भर देंगे, उनके विवरण व दस्तावेज सही होने पर उनका नाम अगले महीने जारी होने वाली अंतिम वोटर लिस्ट में शुमार कर लिया जाएगा। इसके बाद आवेदन करने वालों का नाम बाद में जोड़ा जाएगा। चुनाव आयोग को बुधवार शाम तक 65.75 लाख आवेदन वोटर बनने के लिए मिल चुके हैं।
हैदराबाद : ट्रेनी आईपीएस उदयकृष्ण रेड्डी केस में एक नया मोड़ आया है। यौन शोषण के लगे आरोपों में घिरे उदय कृष्ण रेड्डी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। उन्हें…
तूतीकोरिन : तमिलनाडु में एक बड़ा राजनीतिक विवाद तब खड़ा हो गया है। विलाथिकुलम से डीएमके विधायक मार्कंडेयन को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधायक पर कोविलपट्टी में एक जनसभा…
नई दिल्ली, दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस शनिवार सुबह सफदरजंग अस्पताल ले गई। पुलिस सिविल ड्रेस में पहुंची थी और वांगचुक…
गयाजी: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का पूजा-पाठ पर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भगवान और पूजा-पाठ को लेकर एक…
गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय गाजियाबाद दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह प्राचीन दूधेश्वरनाथ महादेव मठ पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। उन्होंने…
पुणे: दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सोनम वांगचुक को…
वर्धा : महाराष्ट्र से एक दिलचस्प खबर सामने आई है। यहां भुसावल-वर्धा पैसेंजर ट्रेन में एक युवती ने बहादुरी दिखाई। ट्रेन में लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न करने वाले व्यक्ति…