Select Date:

100 सालों बाद मंदिर में दलितों की एंट्री, दो युवाओं की लड़ाई से छिड़ा मुद्दा दिलचस्प है

Updated on 03-08-2023 01:47 PM

तिरुवन्नामलाई: तमिलनाडु के एक मंदिर में दलितों को करीब 100 सालों बाद मंदिर में प्रवेश मिला है। मामला तिरुवन्नामलाई जिले के चेल्लनकुप्पम गांव स्थित मरियम्मन मंदिर का है, जहां बीते बुधवार पहली बार बड़ी संख्या में दलित परिवारों ने मंदिर में प्रवेश किया। इस दौरान दलितों की सुरक्षा का खास ख्याल रखा गया, जिसके लिए भारी मात्रा में पुलिस बल को तैनात किया गया था। मंदिर में दर्शन के लिए एंट्री पाने के बाद दलितों का आत्मविश्वास बढ़ा है, जिसके बाद उनका मानना है कि सालों की लड़ाई के बाद भगवान के घर में प्रवेश से वे काफी खुश हैं।

 
 दो युवाओं की लड़ाई से छिड़ा मुद्दा
पुलिस ने कहा कि दूसरे समुदाय के लोगों ने अब तक कोई विरोध दर्ज नहीं कराया है। गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। मंदिर में प्रवेश को लेकर आंदोलन जुलाई में दो युवाओं के बीच झड़प से शुरू हुआ था, जिसके चलते दलितों और वन्नियारों के बीच झड़प देखने को मिली थी। दरअसल दोनों युवा, जिसमें कि एक दलित और एक वन्नियार थे, एक ही स्कूल में पढ़े और फिर नौकरी के लिए चेन्नै चले गए। उन्होंने सबसे पहले सोशल मीडिया पर दलितों के मंदिर में प्रवेश के अधिकार को लेकर बहस की और जब वे गांव में मिले तो दोनों के बीच जमकर मारपीट हो गई।
 

नवविवाहितों से जुड़ी है मंदिर की मान्यता

इसके बाद, दलितों ने जिला राजस्व और पुलिस अधिकारियों से मामले की शिकायत दर्ज की और मंदिर में प्रवेश देने का आग्रह किया। जिसके बाद इस पर फैसला लिया गया कि दलित बुधवार को मंदिर में प्रवेश करेंगे। वेल्लोर रेंज के डीआइजी एमएस मुथुसामी के नेतृत्व में एक बड़ी पुलिस टुकड़ी गांव में तैनात की गई। कहा जाता है कि नवविवाहित लोग मंदिर में प्रार्थना करते हैं और पोंगल पकाते हैं, मान्यता है कि उन्हें वह सब मिलेगा, जो वे चाहते हैं। एक 50 वर्षीय दलित महिला ने कहा हम आज खुश हैं कि जिले के अधिकारियों ने हमें मंदिर में प्रवेश करने, प्रार्थना करने, पोंगल पकाने और हमारी मन्नत पूरी करने में मदद की। अब तक दलित कलियाम्मल मंदिर में पूजा करते रहे हैं, जिसे उन्होंने 30 साल पहले गांव में बनाया था।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
 30 July 2026
ग्वालियर: मध्य प्रदेश में ऑक्सीटोसिन के अवैध इस्तेमाल और बिक्री को रोकने के लिए 13 साल पहले दिए गए निर्देशों पर अमल न होने का मामला अब तूल पकड़ चुका…
 30 July 2026
शिवसागर: असम के शिवसागर जिले में दिखो नदी का रौद्र रूप देखने के मिला है। इस नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने एक पूरे गांव को महज एक घंटे के…
 30 July 2026
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
 30 July 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
 30 July 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
 30 July 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
Advt.