Select Date:

फूस के घर में रहता था परिवार, 10वीं में हुए फेल, आज रियल एस्टेट कंपनी से सालाना 20 करोड़ की कमाई

Updated on 27-11-2023 03:26 PM
नई दिल्ली : समय बड़ा बलवान है। यह राजा को रंक और रंक को राजा बना देता है। समय बदलते देर नहीं लगती। अगर आपमें लगन है और मेहनत है तो आप किसी भी मुकाम तक पहुंच सकते हैं। आज हम एक ऐसे शख्स की बात करेंगे, जिसका परिवार पहले फूस के घर में रहता था। तेज आंधी आ जाए तो घर के गिर जाने का डर लगा रहता था। आज वह शख्स लोगों को रहने को फ्लैट और मकान देता है। जहां पहले इनकम का कोई सोर्स नहीं था, वहां आज 20 करोड़ रुपये सालाना की कमाई है। हम बात कर रहे हैं बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के शिवदासपुर गांव में जन्मे मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) की।

मुजफ्फरपुर से 40 किलोमीटर दूर मुकेश का गांव करीब 6 महीने बाढ़ के पानी में डूबा रहता था। गांव में ना बिजली थी और ना ही सड़क। वही मुकेश कुमार आज एम-सानवी रियल एस्टेट नाम की कंपनी खोलकर फ्लैट बनाने, बेचने और रेंट पर देने का बिजनस कर रहे हैं।

शहर में मजदूरी कर पिता ने बच्चों को पढ़ाया


मुकेश कुमार के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। उनका परिवार एक छोटी सी जमीन पर खेती करके गुजारा करता था। मुकेश के पिता पढ़े-लिखे नहीं थे। कोई अच्छी नौकरी नहीं होने से जैसे-जैसे परिवार का गुजारा चलता था। लेकिन मुकेश अपने जीवन में कुछ बड़ा करना चाहते थे। मुकेश दैनिक भास्कर को एक इंटरव्यू में कहते हैं, 'मेरे पिता ने पढ़ाई नहीं की थी। इसका दर्द मुझे पता था। लेकिन मेरे पिता चाहते थे कि बच्चे पढ़ें और अच्छी नौकरी करें। हमारे पास किताबें खरीदने को भी पैसे नहीं थे। उधारी के पैसे से पढ़ाई चल रही थी। हम बढ़े हुए तो पिताजी ने हमें पढ़ने को शहर भेज दिया। हमें पढ़ाने के लिए उन्होंने शहर में 1200 रुपये महीने में मजदूरी भी की।'

10वीं में फेल हो गए थे मुकेश कुमार


मुकेश पढ़ाई में कुछ ज्यादा अच्छे नहीं निकले। 10वीं कक्षा में ही वे फेल हो गए थे। इसके बाद अगले साल 1996-97 में उन्होंने 10वीं पास की। आगे की पढ़ाई के पैसे जुटाने के लिए उन्होंने ट्यूशन भी पढ़ाया। पिता ने अपनी जमीन बेच कर बेटे को एमबीए कराई। साथ ही एजुकेशन लोन भी लेना पड़ा। लेकिन एमबीए के बाद भी मुकेश की किस्मत नहीं बदली। बड़ी मुश्किल से मुकेश को 12,000 रुपये महीने में एक कंपनी में एमआर की जॉब मिली।

आज सालाना 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई


कहते हैं ना किस्मत बदलते देर नहीं लगती। मुकेश को किसी ने समझाया कि वे बोलने में अच्छे हैं, उन्हें रियल एस्टेट का काम करना चाहिए। इसके बाद मुकेश ने एक रियल एस्टेट कंपनी में 14,000 रुपये महीने में जॉब करना शुरू कर दिया। जब मुकेश को इस बिजनस का अनुभव हो गया तो उन्होंने अपना काम डालने का ठान लिया। साल 2015-16 में मुकेश ने दो लोगों के साथ मिलकर एक कंपनी की शुरुआत की। लेकिन कुछ कारणों के चलते उसी कंपनी से उन्हें निकाल दिया गया। इसके बाद मुकेश ने खुद की अलग कंपनी शुरू की। इस कंपनी को आज हम एम-सानवी रियल एस्टेट (M-Sanvi Real Estate) के नाम से जानते हैं। आज वे इस कंपनी के जरिए फ्लैट बनाने, बेचने और रेंट पर देने का बिजनस कर रहे हैं। आज मुकेश की इनकम सालाना 20 करोड़ रुपये है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.