भारत के लिए कुछ चिंताएं भी हैं। जसप्रीत बुमरा की कमी खलने वाली है। हालांकि दो होनहार युवा, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को जगह मिली है। अनुभवी मोहम्मद शमी भी लय पाने की कोशिश में हैं। कुल मिलाकर, वही टीमें सफल होंगी जो बड़े मौकों पर दबाव का सामना कर पाएंगी। चैंपियंस ट्रोफी के दो हफ्ते बाद IPL की शुरुआत होगी। इस बार यह लीग 65 दिनों तक चलेगी, जबकि 2008 में इसका पहला एडिशन सिर्फ 45 दिनों में खत्म हुआ था। क्या अब भी कोई शक कि क्रिकेट की दुनिया किधर जा रही है?
