संन्यास की कगार पर खड़े खिलाड़ी की खुली किस्मत, आशीष नेहरा ने दिया 5.80 करोड़ का 'सरप्राइज'
Updated on
20-12-2023 01:58 PM
नई दिल्ली: 36 वर्षीय तेज गेंदबाज उमेश यादव को भी उम्मीद नहीं रही होगी कि संन्यास की उम्र में वह अपने आईपीएल ऑक्शन करियर की सबसे ज्यादा कीमत हासिल कर लेंगे। यादव को गुजरात टाइटंस ने 5.80 करोड़ रुपये में खरीदा, जो आईपीएल नीलामी में उनकी अब तक की सबसे ऊंची कीमत है। उमेश ने अपनी 2018 की कीमत को पीछे छोड़ दिया जहां उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। 2010 से अपने आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले उमेश यादव ने टूर्नामेंट में अबतक खेले 141 मैच में 136 विकेट लिए हैं। वह टूर्नामेंट के 13वें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं।
कोच आशीष नेहरा ने दिया सरप्राइज ऑक्शन के दौरान जब उमेश यादव का नाम आया तो किसी को उम्मीद नहीं थी कि उनपर इतनी बड़ी बोली लग जाएगी। पिछले दो सीजन से कोलकाता नाइटराइडर्स उनके बेस प्राइस यानी दो करोड़ रुपये में ही उमेश को अपने साथ जोड़ रहा था। इस बार रीलिज करने के बाद केकेआर ने उनपर दांव नहीं लगाया। बोली की शुरुआत सनराइजर्स हैदराबाद ने की और फिर गुजरात टाइंटस भी कूद पड़ा। बिडिंग जैसे ही 5 करोड़ के पार पहुंची हैदराबाद रेस से बाहर हो गया और फिर दिल्ली कैपिटल्स की एंट्री हुई। आखिरी में गुजरात टाइटंस ने पांच करोड़ 80 लाख रुपये में उमेश को अपने साथ जोड़ ही लिया।
लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर
अपने पूरे आईपीएल करियर के दौरान उमेश यादव ने कई यादगार प्रदर्शन किए हैं, जिसमें तीन बार चार विकेट लेने का कारनामा भी शामिल है। अपनी पेस और गेंद को स्विंग कराने की क्षमता के लिए पहचाने जाने वाले उमेश की सबसे तेज डिलिवरी 152.5 किमी/घंटा थी। उमेश ने भारत के लिए आखिरी बार 2023 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला था। वाइट बॉल फॉर्मेट तो वह लंबे समय से टीम का हिस्सा नहीं हैं। उमेश ने 2018 के बाद से वनडे और 2022 के बाद से टी-20 इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व नहीं किया है।
ऐसी है गुजरात टाइटंस की टीम मिनी ऑक्शन में खरीदे: स्पेंसर जॉनसन (10 करोड़), शाहरुख खान (7.40 करोड़), उमेश यादव (5.80 करोड़), रॉबिन मिंज (3.60 करोड़), सुशांत मिश्रा (2.20 करोड़), कार्तिक त्यागी (60 लाख), अजमतुल्लाह ओमरजाई (50 लाख), मानव सुतार (20 लाख)
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…