पांचवीं का छात्र छुप कर रहा था कांड, शिक्षक की कार्रवाई से पूरे गांव में मच गया कोहराम, जानें क्या है पूरा मामला
Updated on
26-06-2023 06:40 PM
मोतिहारी: पूर्वी चम्पारण में एक निजी स्कूल के चेयरमैन पर छात्र की पिटाई कर मौत में घाट उतारने का आरोप मृतक के परिजनों ने लगाया हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना मधुबन थाना क्षेत्र में हरदिया पुल के पास की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव के हरि किशोर यादव के 14 वर्षीय पुत्र बजरंगी कुमार हरदिया पुल के पास संचालित निजी आवासीय स्कूल में पांचवीं क्लास में पढ़ता था।
छात्र की कपड़ा खोलकर जमकर की गई पिटाई
मृतक छात्र बजरंगी की मां ओशमीला देवी ने बताया कि वो शनिवार को करीब दस बजे मोबाइल बनवाने के लिए घर से मधुबन निकला। इसी बीच कथित रूप से हरदिया पुल पर वह सिगरेट पीने लगा, सिगरेट पीते हुए उसके स्कूल के चेयरमैन ने देख लिया। जिसके बाद उसे पकड़ कर स्कूल ले गए। जहा कपड़ा खोल कर बजरंगी की जम कर पिटाई किया, जिससे वह बेहोश हो गया। बाद में उसे मधुबन के निजी डॉक्टर के यहां भर्ती कराया। मगर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई।
मृतक छात्र के पिता पंजाब में करते हैं मजदूरी
छात्र की मां ने बताया कि उन्हें किसी ने घटना की कोई जानकारी नहीं दी, मुजफ्फरपुर ले जाने के दौरा वो बार-बार वो पूछती रही। लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। मुजफ्फरपुर में उन्हें जानकारी मिली कि उनके बेटे की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि बेटे की हत्या स्कूल के शिक्षक सह संचालक विजय यादव ने की है। मृतक की मां ने बताया कि उनके दो पुत्र और दो पुत्री में बजरंगी तीसरे नंबर पर था। मृतक के पिता पंजाब में मजदूरी करते है। एक सप्ताह पहले पंजाब गए थे, घटना की जानकारी मिलने के बाद वो घर वापस आ रहे है।
परिजनों से शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई
मधुबन थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने बताया की घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है। मृतक के परिजन के तरफ से अभी आवेदन नहीं मिला है। मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…