Select Date:

फाइनल तो धुल गया क्या रिजर्व-डे पर भी होगी बारिश, आज कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम

Updated on 29-05-2023 10:52 PM
अहमदाबाद: मूसलाधार बारिश के चलते चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल रविवार को बिना एक भी गेंद फेंके रद्द करना पड़ा। अब चैंपियन का फैसला 'रिजर्व डे' यानी आज 29 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर ही होगा। यह घोषणा स्थानीय समयानुसार रात 10 बजकर 55 मिनट पर की गई। मौसम विभाग ने पहले ही रविवार को बारिश की भविष्यवाणी की थी और भारी तादाद में यहां जुटे दर्शकों को खराब मौसम से निराशा हाथ लगी।
रिजर्व-डे पर कैसा होगा मौसम?
    इंडियन प्रीमियर लीग के नियमों के अनुसार अगर मैच कटऑफ समय यानी 12 बजकर छह मिनट पर भी शुरू नहीं हो पाता तो फाइनल के लिए एक रिजर्व डे होता है। कट ऑफ समय के भीतर शुरू होने पर प्रति टीम पांच ओवर का मैच होता। सोमवार को बारिश की भविष्यवाणी नहीं है, जिससे पूरे बीस ओवर का मैच होने की उम्मीद है। एक्यूवेदर के मुताबिक आज मैच के दौरान बारिश होने की सिर्फ तीन प्रतिशत ही उम्मीद है हालांकि दिनभर बादल छाए रहेंगे।
    मौसम वैज्ञानिक क्या कहते हैं?
    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग सोमवार, 29 मई को हल्की आंधी की भविष्यवाणी कर रहा है। मौसम वैज्ञानिक नवदीप दहिया की माने तो, 'उम्मीद है कि हम रिजर्व डे का उपयोग करेंगे, आज (शाम-रात) बारिश की भविष्यवाणी है, लेकिन कल की तुलना में संभावना कम है क्योंकि आज भारी बारिश से वातावरण थोड़ा ठंडा हो गया है।'
    लुका-छिपी करता रहा मौसम
    टॉस के समय से आधा घंटा पहले यानी साढे छह बजे से ही बारिश शुरू हो गई और अगले ढाई घंटे में रूक रूककर होती ही रही। बारिश रात नौ बजे रूकी तो कवर हटा लिये गए जबकि 8.30 से दो सुपर सॉपर भी काम कर रहे थे, इसके बाद हालांकि भारी बारिश आने से मैदानकर्मियों को फिर कवर बिछाने पड़े और वॉर्मअप के लिए उतरे खिलाड़ियों को बाहर जाना पड़ा। आउटफील्ड के जिन हिस्सों पर कवर नहीं था, वहां पानी जमा हो गया था। बारिश रूकने पर भी उसे सुखाने में एक घंटे से अधिक समय लगता।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     23 July 2026
    नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
     23 July 2026
    नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
     23 July 2026
    नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
     23 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
     23 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
     22 July 2026
    ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
     22 July 2026
    नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
     22 July 2026
    नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
     22 July 2026
    नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
    Advt.