Select Date:

हरियाणा के नूंह लेकर गुड़गांव तक फैली आग! पुलिस की सख्त चेतावनी- सौहार्द बिगाड़ा तो NSA लगाएंगे

Updated on 02-08-2023 01:33 PM

अंकित तिवारी, गाजियाबाद: नूंह, गुड़गांव, फरीदाबाद समेत हरियाणा के कई इलाकों में हिंसा के बाद जिले की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। गाजियाबाद पुलिस ने चेतावनी दी है कि किसी ने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ा तो राष्ट्रीय सुरक्षा एक्ट (NSA) के तहत कार्रवाई होगी। संवेदनशील इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है। जहां पहले विवाद हो चुके हैं, उन इलाकों में खास नजर रखी जा रही है। थानों की पुलिस के साथ ही साइबर सेल और लोकल इंटेलिजेंट्स यूनिट (LIU) को भी अलर्ट किया गया है। अडिशनल सीपी दिनेश पी. ने बताया कि अभी हालात सामान्य है, फिर भी थानों को अलर्ट पर रहने को कहा है। सोशल मीडिया पर साइबर सेल नजर रख रही है। उन लोगों की प्रोफाइल पर खास नजर रखी जा रही है, जिन्होंने पूर्व में विवादित पोस्ट किए थे। कई इलाकों में गश्त बढ़ाई गई है। जिले में 31 अगस्त तक पहले से ही धारा 144 लागू है।

अडिशनल सीपी ने कहा कि ऐसे हालात में कई बार कुछ लोग आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करते हैं। अनजाने में भी कुछ लोगों से ऐसी गलती हो जाती है। ऐसे लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। कोई भ्रामक या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट करता है तो तुरंत केस दर्ज कर कार्रवाई होगी। जो भी आरोपी होगा, उसके खिलाफ NSA के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। फेसबुक, ट्विटर समेत दूसरे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म और वॉट्सऐप ग्रुपों पर भी पुलिस की टीम नजर रख रही है। अगर वॉट्सऐप ग्रुप में कोई आपत्तिजनक पोस्ट होती है तो पोस्ट करने वाले के साथ ही ग्रुप के एडमिन के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
 

बॉर्डर के इलाकों पर खास नजर

हरियाणा के मामले पर गाजियाबाद में कोई प्रतिक्रिया न हो, इसलिए LIU को एक्टिव किया गया है। संदिग्धों पर LIU की टीम नजर रख रही है। बॉर्डर इलाकों में खास ध्यान दिया जा रहा है। डीसीपी स्तर के अधिकारी को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। बीट पुलिस ऑफिसर को अपने क्षेत्र में गश्त कर लोगों को भी शांति बनाए रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। कुछ संवेदनशील इलाकों की लिस्ट निकाली गई है, उन क्षेत्रों में पुलिस की गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।


गुड़गांव जाने वाले रहे परेशान

जिले से कई लोग गुड़गांव में नौकरी करने जाते हैं। गुड़गांव के कुछ ऑफिस मंगलवार को बंद रहे, लेकिन कर्मचारियों को इसकी सूचना नहीं दी गई। अधिकतर ऑफिस खुले रहे। क्रॉसिंग रिपब्लिक में रहने वाले क्षितिज सिंघल ने बताया कि ऑफिस सामान्य तरीके से खुला था। वहां से बंद होने या वर्क फ्रॉम होम की सूचना नहीं मिली थी। कपिल को भी गुड़गांव जाना था, उनके ऑफिस से भी इस संबंध में कोई सूचना नहीं दी गई। हालांकि अधिकतर कैब वालों ने गुड़गांव जाने से परहेज किया।
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
 30 July 2026
ग्वालियर: मध्य प्रदेश में ऑक्सीटोसिन के अवैध इस्तेमाल और बिक्री को रोकने के लिए 13 साल पहले दिए गए निर्देशों पर अमल न होने का मामला अब तूल पकड़ चुका…
 30 July 2026
शिवसागर: असम के शिवसागर जिले में दिखो नदी का रौद्र रूप देखने के मिला है। इस नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने एक पूरे गांव को महज एक घंटे के…
 30 July 2026
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
 30 July 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
 30 July 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
 30 July 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
Advt.