पहला 10.1 तो दूसरा मैच 13.1 ओवर में खत्म... न्यूजीलैंड ने चौके से ज्यादा छक्के से किया पाकिस्तान का हिसाब
Updated on
18-03-2025 03:58 PM
डुनेडिन: पाकिस्तान की बर्बाद टीम का हिसाब इससे लगाया जा सकता है कि उसने पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 10.1 ओवरों में गंवाया था तो दूसरे मैच में उसने सिर्फ 13.1 ओवरों में ही घुटने टेक दिए। हालांकि, बारिश से बाधित यह मुकाबला सिर्फ 15-15 ओवरों का खेला गया, लेकिन 15 ओवरों में 136 रनों का लक्ष्य कम नहीं होता है। न्यूजीलैंड ने अपने घरेलू मैदान पर पाकिस्तानी गेंदबाजों का चौके से अधिक छक्के में हिसाब किया और 13.1 ओवरों में 5 विकेट से मुकाबला जीत लिया।
इस तरह से न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की अहम बढ़त ले ली है। तीसरा मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में 21 मार्च को खेला जाएगा। डुनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल के मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड ने पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड की जबरदस्त शुरुआत के बावजूद पाकिस्तान 15 ओवरों में 9 विकेट पर 135 रनों तक पहुंचने में कामयाब रहा। प्तान सलमान आगा ने टीम के लिए सबसे अधिक 28 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के के दम पर 46 रन ठोके तो शादाब ने 26 और शाहीन अफरीदी ने नाबाद 22 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफरी, बेन सीयर्स, जिमी नीशम और ईश सोढ़ी ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।
न्यूजीलैंड ने जवाब में जोरदार आगाज किया और पहले विकेट के लिए टिम सिफर्ट और फिन ऐलन ने 4.4 ओवरों में 66 रनों की साझेदारी कर डाली। सिफर्ट ने इस दौरान तीसरे ओवर में शाहीन अफरीदी को 4 छक्के उड़ाते हुए एक ओवर में 26 रन कूट डाले, जबकि फिन ऐलन ने मोहम्मद अली को एक ओवर में 18 रन ठोके। टिम सिफर्ट ने 22 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्के उड़ाते हुए 45 रन की पारी खेली, जबकि फिन ऐलन ने 16 गेंदों में एक चौका और 5 छक्के के दम पर 38 रन ठोके।
मिचेल हेय ने 16 गेंदों में नाबाद 21 रन की पारी खेली। कीवी टीम की ओर से 11 छक्के और 8 चौके लगे। न्यूजीलैंड ने 13.1 ओवरों में 137 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। हारिस रऊफ को 2 विकेट मिले। शाहीन ने 3 ओवरों में 31 रन खर्च किए, जबकि एक ओवर मेडन रहा।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…