Select Date:

गांवों पर होगा अंतरिम बजट का फोकस, खपत बढ़ाने के लिए वेलफेयर स्कीमों के जरिए सपोर्ट देना जरूरी

Updated on 23-01-2024 01:54 PM
नई दिल्ली: जोरदार टैक्स रेवेन्यू के दम पर केंद्र सरकार अंतरिम बजट में ग्रामीण इलाकों पर फोकस बढ़ा सकती है। ग्रामीण इलाकों में साबुन, बिस्किट जैसे फास्ट मूविंग कंजयूमर गुड्स की बिक्री सुस्त पड़ने और खाने-पीने की चीजों की ऊंची महंगाई दर को देखते हुए सरकार रूरल कंजम्पशन को बढ़ावा देने वाले कदम उठा सकती है। अर्थशास्त्रियों का कहना है कि जीडीपी ग्रोथ बढ़ाने के लिए ऐसा करना जरूरी है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल के चीफ इकनॉमिस्ट डीके जोशी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को वेलफेयर स्कीमों के जरिए सपोर्ट देना जरूरी दिख रहा है, क्योंकि कृषि क्षेत्र का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है और ग्रामीण इलाकों में कंजम्पशन भी कमजोर है।

दिसंबर तिमाही में देश की सबसे बड़ी कंज्यूमर गुड्स कंपनी हिंदुस्तान यूनीलीवर का मुनाफा 1.1 प्रतिशत ही बढ़ सका। ग्रामीण इलाकों में सुस्त डिमांड का इसमें बड़ा हाथ रहा। नैशनल स्टैटिस्टिकल ऑफिस ने FY 2023-24 के लिए जीडीपी का जो पहला अडवांस एस्टिमेट जारी किया है, उसके मुताबिक एग्रीकल्चर और इससे जुड़े सेक्टरों की ग्रोथ 1.8 पर्सेंट ही रहने का अनुमान है। इनवेस्टमेंट पर जोर बढ़ने के बावजूद जीडीपी में कंजम्पशन का योगदान अब भी आधे से ज्यादा है। NSO के पहले अडवांस एस्टिमेट के मुताबिक, जीडीपी में प्राइवेट फाइनल कंजम्पशन एक्सपेंडिचर का योगदान 56.9 पर्सेंट रहने का अनुमान है, जो FY 2023 में 58.5 पर्सेंट था।

टैक्स रेवेन्यू में उछाल

FY23-24 के बजट में केंद्र का कुल टैक्स रेवेन्यू 33 लाख 60 हजार करोड़ रुपये रहने का अनुमान दिया गया था। रेटिंग एजेंसी ICRA की चीफ इकनॉमिस्ट अदिति नायर का कहना है, ‘मौजूदा वित्त वर्ष में केंद्र का ग्रॉस टैक्स रेवेन्यू 34 लाख 20 हजार करोड़ रुपये रह सकता है। अगले वित्त वर्ष में इसके 11 प्रतिशत बढ़कर 38 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है।’ हालांकि इसके चलते सरकार के कैपिटल एक्सपेंडिचर ज्यादा बढ़ा सकने की गुंजाइश कम है। जोशी ने कहा, ‘सरकार ने कहा है कि 2025-26 तक फिस्कल डेफिसिट को जीडीपी के 4.5 पर्सेंट तक लाना है। इसके लिए फिस्कल कंसॉलिडेशन जरूरी हो जाता है। इंफ्रास्ट्रक्चर में इनवेस्टमेंट पर सरकार का काफी जोर था, लेकिन इसमें कमी लानी होगी, वरना राजकोषीय घाटा कम करना मुश्किल हो जाएगा। लिहाजा कैपिटल एक्सपेंडिचर ज्यादा नहीं बढ़ेगा।'

चुनाव से पहले सरकार कर सकती है ऐलान

वरिष्ठ अर्थशास्त्री डॉ यशवीर त्यागी का कहना है, ‘कंजम्पशन की ग्रोथ कम है। अर्थव्यवस्था में जो ग्रोथ हो रही है, वह काफी हद तक सरकारी पूंजीगत निवेश की वजह से है। फूड इंफ्लेशन ऊंचे स्तर पर है। अंतरिम बजट होता तो वोट ऑन अकाउंट ही है, लेकिन बड़े ऐलान न किए जाएं, ऐसी कोई संवैधानिक रोक भी नहीं है। लिहाजा किसान सम्मान निधि की रकम 6000 रुपये के बजाय 8-10 हजार रुपये की जा सकती है। मनरेगा के लिए आवंटन बढ़ाया जा सकता है। इसमें दैनिक मजदूरी बढ़ाई जा सकती है। विश्वकर्मा सम्मान योजना सहित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और महिलाओं से जुड़ी योजनाओं के लिए प्रावधान बढ़ाए जा सकते हैं क्योंकि यह चुनाव के पहले का बजट है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.