विदेशियों ने तो खेल कर दिया था, लेकिन हम हैं तो क्या गम है! 70 हजारी सेंसेक्स के पीछे हम भारतीयों का दम
Updated on
12-12-2023 01:51 PM
नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार रेकॉर्ड ऊंचाई पर है। स्टॉक मार्केट ने बीते सोमवार को नया ऑल टाइम हाई बनाया है। शेयर बाजार की इस तेजी के पीछे भारतीयों का दम है। इसके चलते विदेशी निवेशकों का भी भारतीय शेयर बाजार पर भरोसा बढ़ गया है। एक समय ऐसा था जब विदेशियों ने खेल कर दिया था। विदेशी निवेशकों ने इस साल अक्टूबर और नवंबर महीने में शेयर बाजार से जमकर पैसा निकाला था। इस साल 15 से 30 नवंबर के बीच विदेशी निवेशकों ने पांच सेक्टरों में सबसे ज्यादा बिकवाली की थी। इनमें पॉवर, एफएमसीजी, कंस्ट्रक्शन, मीडिया एंड एंटरटेंमेंट और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर शामिल हैं। विदेशी निवेशकों ने अक्टूबर से नवंबर महीने के आखिर तक खूब शेयर बेचे और बाजार से अपना पैसा वापस निकाल लिया। डिपॉजिटरी के आंकड़ों से पता चलता है कि विदेशी निवेशकों ने अक्टूबर महीने में 24,548 करोड़ रुपये और सितंबर में 14,767 करोड़ रुपये भारतीय शेयर बाजार से निकाले थे। इसका असर शेयर बाजार पर दिखा था।
इस वजह से बढ़ा भरोसा
शेयर बाजार में दिवाली से भारतीय निवेशकों ने जमकर खरीदारी शुरू की थी। इससे बाजार में तेजी आने पर विदेशी निवेशकों का भी भरोसा बढ़ा। विदेशी निवेशकों ने दिसंबर महीने की शुरुआत से दोबारा बाजार में निवेश करना शुरू किया। इस बीच तीन राज्यों में भाजपा की चुनावी जीत और मजबूत आर्थिक आंकड़ों के बाद विदेशी निवेशकों का भरोसा और बढ़ा। दिसंबर महीने के पहले छह कारोबारी सत्रों में विदेशी निवेशकों ने भारतीय इक्विटी बाजारों में 26,505 करोड़ रुपये का निवेश किया है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, विभिन्न फैक्टर्स के चलते भारतीय बाजार के लिए बने पॉजिटिव सेंटिमेंट के चलते एफपीआई का निवेश आगे भी जारी रह सकता है।
ऑल टाइम हाई पर बाजार
अमेरिका में रोजगार के दमदार आंकड़ों से अमेरिकी बाजार में तेजी का असर यह हुआ कि सोमवार को घरेलू बाजार फिर नया ऑल टाइम हाई बनाया। कच्चे तेल की उछाल से कारोबार के दौरान Sensex 70 हजार के पार निकला और इसने 70,057 के स्तर को छुआ। वहीं, Nifty ने भी 21,026 का स्तर छुआ है। बैंक, आईटी और मेटल शेयरों में खरीदारी से Sensex सोमवार को 102 अंक की बढ़त के साथ 70,000 अंक के करीब बंद हुआ था। वहीं निफ्टी भी 21,000 अंक के पास पहुंच गया है। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुला और कारोबार के दौरान 70,057.83 अंक तक गया था। बाद में, यह 102.93 अंक की तेजी के साथ 69,928.53 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी भी कारोबार के दौरान 21,026.10 अंक तक पहुंच गया था। अंत में यह 27.70 अंक की तेजी के साथ अबतक के उच्चतम स्तर 20,997.10 अंक पर बंद हुआ था।
इन शेयरों में बनी हुई है तेजी
सेंसेक्स के शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट 3.04 प्रतिशत मजबूत हुआ है। इसके अलावा नेस्ले, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, आईटीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा स्टील में तेजी रही थी। स्पाइसजेट के शेयर में 10.24% चढ़कर 60.60 रुपये पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान इसने 63.69 रुपये का 52 वीक हाई भी बनाया था। कंपनी ने एनएसई पर लिस्ट होने का ऐलान किया है। इसके अलावा फंड रेजिंग के लिए बोर्ड मीटिंग भी करने वाला है। इन्हीं कारणों से इसके शेयरों में तेजी आई।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…