Select Date:

110 घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद OpenAI में सैम ऑल्टमैन की वापसी की पूरी इनसाइड स्टोरी

Updated on 23-11-2023 03:17 PM
नई दिल्ली: Open AI इन दिनों चर्चा में, चर्चा बार-बार सीईओ बदलने की हो रही है। 110 घंटे के भीतर ओपन एआई के तीन सीईओ बदल गए। पहले आनन-फानन में सैम ऑल्टमैन को सीईओ के पद के बर्खास्त कर दिया गया, फिर अचानक कंपनी की चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर भारतीय मूल की मीरा मुराती को ओपनएआई की जिम्मेदारी सौंपी दी गई। इसके चंद घंटों के बाद मीरा की जगह एम्मेट शियर को अंतरिम सीईओ बना दिया गया। करीब पांच दिनों तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद कंपनी में फिर से सैम ऑल्टमैन की वापसी हो गई है। सैम की वापसी में कंपनी के कर्मचारियों को बड़ा रोल रहा। कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफे की धमकी दे डाली। बोर्ड को कर्मचारियों के फैसले के सामने झुकना पड़ा। 110 घंटों तक चले सस्पेंस के बाद सैम ऑल्टमैन की कंपनी में फिर से वापसी हो गई।

OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन कंपनी से OUT

18 नवंबर को ओपनएआई के को फाउंडर सैम ऑल्टमैन को कंपनी के बोर्ड ने वीडियो कॉल के जरिए इंफॉर्म करते हुए उन्हें कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। सैम के साथ-साथ कंपनी के को फाउंडर ग्रेग ब्रॉकमैन ने भी कंपनी से इस्तीफा दे दिया। बोर्ड ने कहा कि उन्हें ऑल्टमन की काबिलियत पर भरोसा नहीं है। सैम ऑल्टमैन को बाहर निकालने के बाद कंपनी के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर मीरा मुराती को अंतरिम सीईओ बनाया गया। ऑल्टमैन ने एक्स ( पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट लिखते हुए अपने इस्तीफे की जानकारी दी। वहीं ब्रॉकमैन ने भी एक्स पर लिखा कि उन्हें और ऑल्टमैन को अलग-अलग वीडियो कॉल पर निकाले जाने की जानकारी दी गई है।

24 घंटे बाद बदलने लगा सीन

24 घंटे बाद 19 नवंबर को ओपनएआई के कर्मचारियों और निवेशकों का दबाव कंपनी पर पड़ने लगा। बोर्ड ने इस दबाव में आकर ऑल्टमैन को कंपनी के सैन फ्रांसिस्को हेडक्वार्टर बुलाया। सैम ने 20 नवंबर को OpenAI गेस्ट बैज पहने हुए अपनी फोटो पोस्ट की। 48 घंटे बाद ओपन एआई में फिर से भूचाल आया जब मीरा मुराति की जगह एम्मेट शियर को अंतरिम सीईओ बनाया गया। वहीं माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने सैम ऑल्टमैन और ब्रॉकमैन को माइक्रोसॉफ्ट ज्वाइन करने का ऑफर दे दिया। नडेला ने लिखा कि ऑल्टमैन कंपनी के साथ मिलकर नई एडवांस एआई रिसर्च टीम को लीड करेंगे।


कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफे की दी धमकी

20 नवंबर को शाम 7 बजे एक लेटर सामने आया, जिसमें कंपनी के एम्प्लॉइज ने सामूहिक इस्तीफे की धमकी दे दी। 700 में से 505 कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफे की धमकी दी। कर्मचारियों ने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से पद छोड़ने को कहा। इस लिस्ट में मीरा मुराती का नाम भी शामिल था। 22 नवंबर को पूरी कहानी में फिर से बड़ा ट्विस्ट आया। ओपनएआई की ओर से एक्स पर पोस्ट किया गया कि सैम ऑल्टमैन की वापसी हो रही है। कर्मचारियों और निवेशकों के दबाव में कंपनी को अपना फैसला बदलना पड़ा।

क्यों हुई सैम ऑल्टमैन वापसी

सैम ऑल्टमैन को निकाले जाने के बाद से कंपनी के इन्वेस्टर्स और कर्मचारियों का दबाव बढ़ रहा था। इन्वेस्टर्स लगातार सैम की वापसी की मांग कर रहे थे। वहीं, कंपनी के कर्मचारियों ने भी कंपनी में सैम को निकाले जाने पर बगावत कर दिया। कर्मचारियों ने बोर्ड के इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सामूहिक इस्तीफे की धमकी दी, कई कर्मचारियों ने तो इस्तीफा तक दे दिया। जिसके बाद OpenAI को अपना फैसला बदलना पड़ा और 110 घंटे के सस्पेंस के बाद सैम ऑल्टमैन की वापसी हो गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.