भयंकर बारिश से फाइनल का मजा किरकिरा, भीगते हुए लौटे फैंस, अब रिजर्व डे को चैंपियन का फैसला
Updated on
29-05-2023 11:04 PM
अहमदाबाद: आईपीएल 2023 के बीच फाइनल का मजा इंद्रदेव ने किरकिरा कर दिया। चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब खिताबी भिड़ंत रिजर्व डे यानी सोमवार को खेला जाएगा। दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में समय से पहुंच गई थीं। बड़ी संख्या में फैंस भी पहुंचने लगे थे कि बारिश शुरू हो गई। टॉस से ठीक पहले इंद्रदेव ने जो बरसना शुरू किया तो कुछ देर के लिए रुके, लेकिन फिर उससे भी तेज बारिश शुरू हुई। अंत में रात 11:15 बजे अंपायर्स ने मैच को सोमवार यानी रिजर्व डे तक टालने का फैसला किया।
अंबाती रायुडू ने लिया संन्यास बारिश शुरू नहीं हुई थी इससे पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने ट्विटर पर एक ऐलान किया। उन्होंने लिखा कि यह फाइनल उनका आखिरी मैच होगा। मुंबई और चेन्नई के लिए 5 बार ट्रॉफी जीती हो सकता है छठी ट्रॉफी भी आए। दूसरी ओर, माना जा रहा है कि CSK के कप्तान एमएस धोनी का भी यह आखिरी आईपीएल मैच होगा। हालांकि, इसका फैसला वह खुद ही करेंगे।
भीगते हुए निराश घर लौटे फैंस भारी बारिश के बीच बड़ी संख्या में मैच का लुत्फ उठाने स्टेडियम आए फैंस निराश हो गए। जैसे-जैसे समय बीतता गया फैंस घर का रुख करते नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो में उनके बेबसी देखी जा सकती थी। रिपोर्ट्स की मानें तो यहां एक लाख से अधिक फैंस फाइनल मैच देखने के लिए आने वाले थे, लेकिन टॉस से पहले शुरू हुई बारिश ने हजारों फैंस को घर से निकलने का मौका ही नहीं दिया।
टॉस से ठीक पहले शुरू हुई बारिश टॉस से आधा घंटा पहले बारिश शुरू हो गई। मैदानकर्मियों ने तुरंत पिच पर दो अलग-अलग कवर डाले। इसके अलावा तेज गेंदबाजों के रनअप पर भी कवर डाले गए। इसके बाद बारिश तेज हो गई और बिजली भी कड़कने लगी जिससे मैदान पर भारी तादाद में जमा दर्शक कवर तलाशते नजर आए। मुख्य पिच के पास जहां कवर नहीं डला था, वहां पानी जमा हो गया। नतीजा यह निकला कि जब बारिश रुकी तब भी ग्राउंड्समैन को काफी मेहनत करनी पड़ी, लेकिन दोबारा उससे भी तेज बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया।
रिजर्व डे भी हुई बारिश तो क्या होगा नियमों के अनुसार आईपीएल फाइनल में बारिश आती है तो मैच अगले दिन खेला जाएगा। रिजर्व दिन पर भी बारिश आती है और खेल नहीं हो सकता है तो लीग चरण में शीर्ष रहने वाली टीम विजयी होगी। गत चैंपियन गुजरात टाइटंस लीग चरण में शीर्ष पर थी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…