चिड़ावा का गर्ल्स कॉलेज 25 साल से महिला लेक्चरर को दे रहा 'धोखा', अब हाईकोर्ट ने कहा- 1 महीने में भुगतान करो नहीं तो...
Updated on
17-12-2025 01:23 PM
झुंझुनूं: राजस्थान में एक सेवानिवृत्त महिला लेक्चरर को अदालत के आदेश के बावजूद 25 वर्षों तक बकाया राशि का भुगतान नहीं किए जाने पर हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और संबंधित कॉलेज को निर्देश दिए हैं कि सिविल कोर्ट द्वारा तय की गई राशि का भुगतान एक माह के भीतर किया जाए, अन्यथा बढ़ी हुई ब्याज दर के साथ भुगतान करना होगा। पिछले पच्ची साल से कॉलेज महिला लेक्चरर शकुंतला पाटनी को बकाया देने से टालमटोल करते हुए धोखा दे रहा था। अब हाईकोर्ट के दखल के बाद पाटनी ने राहत की सांस ली है।
सिविल कोर्ट के आदेश की अनदेखी
मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस अनिल कुमार उपमन की एकल पीठ ने याचिकाकर्ता शकुंतला पाटनी की याचिका पर फैसला सुनाया। याचिका में बताया गया कि 12 जून 2000 को ट्रिब्यूनल ने लेक्चरर को पुनः सेवा में लेने और सभी परिलाभ देने के आदेश दिए थे। इसके बाद सिविल कोर्ट ने 15 लाख 57 हजार 937 रुपये की राशि 9 प्रतिशत ब्याज सहित भुगतान करने का आदेश दिया, लेकिन अब तक यह राशि अदा नहीं की गई।
न्याय में देरी पर कोर्ट की टिप्पणी
हाईकोर्ट ने इस स्थिति को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि समय पर न्याय न मिलना, न्याय न मिलने के बराबर है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि याचिकाकर्ता के सभी सेवानिवृत्त लाभों की गणना 30 जून 2026 तक कर भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
एक माह में भुगतान के निर्देश
हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और इंदिरा गांधी बालिका निकेतन कॉलेज, चिड़ावा को आदेश दिए हैं कि वे सिविल कोर्ट की ओर से निर्धारित राशि का भुगतान एक माह के भीतर करें। तय समय में भुगतान नहीं होने की स्थिति में बकाया राशि पर 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देना होगा।
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…