Select Date:

'क्रिकेट के भगवान' ने 'दीवार' के साथ बनाया ऐसा रिकॉर्ड, जिसे रोहित-कोहली भी नहीं तोड़ सके

Updated on 08-11-2025 01:18 PM
नई दिल्ली: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने करीब 24 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेली और रोजाना ही उनके बल्ले से एक नया रिकॉर्ड निकलता रहा। कई रिकॉर्ड ऐसे हैं, जो उनके रिटायरमेंट के करीब 12 साल बाद भी बल्लेबाजों की पहुंच से दूर दिखाई देते हैं। कुछ रिकॉर्ड टूट गए, लेकिन उन्हें तोड़ने में भी दूसरे बल्लेबाजों को सालों लग गए। ऐसा ही एक रिकॉर्ड वनडे क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप का था, जो सचिन तेंदुलकर ने भारतीय क्रिकेट की 'दीवार' कहलाने वाले राहुल द्रविड़ के साथ मिलकर बनाया था। सचिन और राहुल द्रविड़ के बीच बनी यह पार्टनरशिप आज भी वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी पार्टनरशिप में टॉप-3 में शामिल है। यह कारनामा करीब 26 साल पहले आज ही के दिन यानी 8 नवंबर, 1999 को सचिन-द्रविड़ की जोड़ी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था।

दूसरे विकेट के लिए जोड़े थे 331 रन

साल 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का दूसरा मैच 8 नवंबर को हैदराबाद में खेला गया था। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी की थी। सौरव गांगुली महज 4 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इसके बाद सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ ने दूसरे विकेट के लिए 278 गेंद में 331 रन की धुआंधार पार्टनरशिप कर दी। यह पार्टनरशिप उस समय भारत के लिए ही नहीं सभी देशों के लिए वनडे क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप थी।

सचिन ने बनाया उस समय का सबसे बड़ा स्कोर

सचिन तेंदुलकर ने इस मैच में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की बुरी तरह धुनाई की थी। उन्होंने महज 150 गेंद में बिना आउट हुए 186 रन ठोक दिए थे, जिसमें 20 चौके और 3 छक्के शामिल थे। यह उस समय भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वनडे में किसी बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर था। इससे पहले सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड सौरव गांगुली के नाम पर था, जिन्होंने 183 रन बनाए थे। राहुल द्रविड़ ने 153 गेंद में 153 रन बनाए थे, जिसमें 15 चौके और 2 छक्के शामिल थे। न्यूजीलैंज के गेंदबाज क्रिस ड्रम ने 9 ओवर में बिना विकेट लिए 85 रन दिए थे। गेंदबाजों की धुनाई इतनी बुरी तरह हुई थी कि आखिरी 6 ओवर में भारत ने 90 रन बनाए थे।

टीम इंडिया ने भी बनाया था अपना सबसे बड़ा स्कोर

भारत ने 50 ओवर में 2 विकेट पर 376 रन का स्कोर खड़ा किया था, जो उस समय वनडे क्रिकेट में भारत का सबसे बड़ा स्कोर था। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम को भारतीय गेंदबाजों ने 33.1 ओवर में 202 रन पर ही लुढ़का दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम को 174 रन से जीत मिली थी। यह भी उस समय वनडे क्रिकेट में रनों के अंतर से भारतीय टीम की सबसे बड़ी जीत का नया रिकॉर्ड था।

16 साल लग गए सचिन-द्रविड़ का रिकॉर्ड टूटने में

सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ का सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड टूटने में 16 साल लग गए थे। साल 2015 में वेस्टइंडीज के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ कैनबरा में क्रिस गेल और मर्लोन सैम्युअल्स ने दूसरे विकेट के लिए 372 रन जोड़कर यह रिकॉर्ड तोड़ा था। वनडे क्रिकेट में आज भी सचिन-द्रविड़ की पार्टनरशिप टॉप-3 में शामिल है।
  • 372 रन की सबसे बड़ी पार्टनरशिप वेस्टइंडीज के गेल-सैम्युअल्स ने 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ की।
  • 365 रन की पार्टनरशिप वेस्टइंडीज के ही शाई होप और कैंपबेल ने 2019 में आयरलैंड के खिलाफ की।
  • 331 रन की पार्टनरशिप भारत के सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ ने 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ की।
  • 318 रन की पार्टनरशिप भारत के सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने 1999 में श्रीलंका के खिलाफ की।
  • 304 रन की पार्टनरशिप पाकिस्तान के इमाम-उल-हक और फखर जमान ने 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.