Select Date:

सरकार का आ गया है फरमान, घने कोहरे की वजह से कैंसिल या डिले हो रही है फ्लाइट तो एयरलाइन दें ये सुविधा

Updated on 20-12-2025 01:34 PM
नई दिल्ली: उत्तर भारत में कोहरे का मौसम (Fog) शुरू हो गया है। इसका असर राजमार्गों, रेलमार्गों के साथ साथ फ्लाइट सर्विसेज (Delayed Flight) पर भी दिखने लगा है। आज भी खबर है कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) पर घना कोहरा होने की वजह से करीब 80 फ्लाइट्स कैंसिल हो चुके हैं और 230 फ्लाइट्स डिलेड हैं। ऐसे में जो पैसेंजर हवाई अड्डे पर पहुंच गए होंगे, उन्हें भारी परेशानी का सामना करना होगा। ऐसी स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सभी एयरलाइंस को सख्त निर्देश दिए हैं।

क्या आया है निर्देश

मंत्रालय से डीजीसीए (DGCA) समेत सभी एयरलाइनों के लिए कल यानी 19 दिसंबर 2025 को एक ऑफिस मेमोरेंडम जारी हुआ है। इसमें कोहरे के दौरान हवाई यात्रियों को उनकी फ्लाइट के कैंसल या लॉंग डिले होने की सूचना उन तक एडवांस में पहुंचाने को कहा गया है। साथ ही एसएमएस, ई-मेल और कॉल सेंटर के जरिए पैसेंजर्स को रियल टाइम अपडेट मिले। इसकी जानकारी एयरलाइन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी डाली जाए।\

दो घंटे की देरी तो खाने-पीने की व्यवस्था

मंत्रालय ने कहा है कि यदि फ्लाइट दो घंटे से ज्यादा डिलेड होता है तो पैसेंजर्स का अनिवार्य रूप से खाना-पीना या रिफ्रेशमेंट दी जाए। यदि कोई फ्लाइट डायवर्टेड होती है तो डायवर्टेड एयरपोर्ट पर भी रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था हो।

अल्टरनेट ट्रेवल ऑप्शन

जिन यात्रियों को कैंसिल्ड या डिलेड फ्लाइट की यातना से गुजरना पड़ता है तो उन्हें अल्टरनेट ट्रेवल का भी ऑप्शन दें। वह भी बिना कोई अतिरिक्त शुल्क के। फ्लाइट कैंसिलेशन होता है रिबुकिंग या रिफंड की भी सुविधा मिले। वह भी एक तयशुदा समय के अंदर।

एयरलाइन ने शुरू किया काम

मंत्रालय के अधिकारी बताते हैं कि इंडिगो और एयर इंडिया समेत अन्य भारतीय एयरलाइंस ने इस बार कोहरे के सीजन में पहले के मुकाबले अपने यात्रियों को अधिक और एडवांस में सटीक रियल टाइम जानकारी देना शुरू कर दिया है। कोशिश की जा रही है कि भारतीय मौसम विभाग से भी हमें अगले दिन की एकदम सटीक जानकारी मिले। ताकि एयरलाइंस और यात्रियों दोनों को दिक्कत ना हो।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.