हिट हो गई सरकार की NPS वात्सल्य स्कीम, दो हफ्ते में ही खुल गए बच्चों के 33 हजार खाते
Updated on
02-10-2024 01:45 PM
नई दिल्ली: एनपीएस वात्सल्य (NPS Vatsalya) लॉन्च होने के दूसरे हफ्ते में इसे लगभग 33 हजार बच्चों के लिए सब्सक्राइब किया गया है। इनमें 60% से अधिक खाते ऑनलाइन खोले गए हैं। एनपीएस वात्सल्य की घोषणा आम बजट में की गई थी और फाइनैंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने 18 सितंबर को इस स्कीम की शुरुआत की थी। इसके तहत पैरंट्स अपने 18 साल तक के बच्चों के नाम से पेंशन अकाउंट खोलकर उसमें न्यूनतम 1,000 रुपये सालाना से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। 18 सितंबर को इस स्कीम को करीब 9,700 बच्चों के लिए सब्सक्राइब किया गया था।
NPS वात्सल्य को पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डिवेलपमेंट अथॉरिटी मैनेज कर रही है। PFRDA के एक अधिकारी ने बताया, ‘24 सितंबर तक 27000 बच्चों के लिए खाते खोले गए थे। 29 सितंबर तक इनकी संख्या बढ़कर 32964 हो गई। इनमें 61% से ज्यादा यानी 20304 अकाउंट ई-एनपीएस के जरिए खोले गए।' अधिकारी ने कहा कि लॉन्ग टर्म सेविंग्स और फाइनैंशल सिक्योरिटी के लिहाज से यह उपयोगी स्कीम है। लोगों को 1000 रुपये की शुरुआती रकम देते हुए यह स्कीम बच्चों को गिफ्ट में देनी चाहिए।'
कम से कम निवेश
एनपीएस वात्सल्य का खाता खुलने के बाद इसमें सालाना कम से कम 1,000 रुपये निवेश करना होगा। खाता खोलने के लिए बच्चे की जन्म तिथि का प्रमाण पत्र देना होता है। मां-बाप या अभिभावक में से जो भी बच्चे के नाम पर अकाउंट खोलेंगे, उनका KYC कराना होता है। बच्चे की 18 साल की उम्र पूरी होने पर उसके नाम से नया KYC कराते हुए उसके अकाउंट को NPS टियर-1 में कन्वर्ट किया जा सकता है। इसके बाद इस अकाउंट पर NPS टियर-1 के ही नियम लागू होंगे और उसी तरह के फायदे मिलेंगे। खाताधारक के 60 साल का होने पर इस खाते से पेंशन मिलेगी।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…