किसी फैन की तरह धोनी के पीछे-पीछे भाग रहे थे महान सुनील गावस्कर, आखिर में शर्ट पर ले ही लिया ऑटोग्राफ
Updated on
15-05-2023 08:19 PM
चेन्नई: बीती रात इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे भावुक तस्वीर सामने आई। जब महान सुनील गावस्कर किसी आम फैन की तरह एक ऑटोग्राफ लेने महेंद्र सिंह धोनी के पीछे भागने लगे। मौका था 16वें सीजन में चेपॉक स्टेडियम पर चेन्नई सुपरकिंग्स के आखिरी मैच का, जो 14 मई यानी रविवार रात कोलकाता नाइटराइर्स के खिलाफ खेला गया। धोनी की टीम भले ही मैच हार गई, लेकिन अपने फैंस का शुक्रिया अदा करने चेन्नई सुपरकिंग्स का पूरा स्क्वॉड एमए चिदंबरम स्टेडियम का चक्कर लगाने लगा, तभी गावस्कर पीछे से आ गए। ये भारतीय क्रिकेट के दो महानतम कप्तानों, महानतम बल्लेबाजों का मिलन था।
दो दिग्गजों की मुलाकात
अपने सीनियर सुनील गावस्कर को ऑटोग्राफ देना खुद धोनी के लिए भी गर्व का पल रहा होगा। ऐसे में जब लिटिल मास्टर की शर्ट पर धोनी ऑटोग्राफ देने लगे तो समूचा स्टेडियम चीयर करने लगा। कमेंट्री का जिम्मा संभाल रहे गावस्कर जब मैच के बाद शो के लिए पहुंचे तो टीवी पर दुनिया के सामने चंद मिनट पहले हुई इन घटनाओं का जिक्र करना नहीं भूले।
उधार की पेन से लिया ऑटोग्राफ पोस्ट मैच शो के दौरान सुनील गावस्कर ने कैमरामैन को अपनी शर्ट जूम करने कहा क्योंकि उन्हें माही का ऑटोग्राफ दिखाना था। गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, 'उन्हें कौन प्यार नहीं करता? उन्होंने इतने सालों में भारतीय क्रिकेट के लिए जो किया है वह अद्भुत है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह रोल मॉडल रहे हैं। इतने सारे युवा उन्हें देखते हैं। जैसे ही मैंने सुना कि वो पूरी टीम के साथ मैदान के चक्कर लगाने वाले हैं, मैंने किसी से पेन उधार लेकर चुपचाप अपने पास रख ली।' चेपॉक फैंस का अदा किया शुक्रिया चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों ने आईपीएल 2023 में अपने 7 घरेलू मुकाबलों में अविश्वसनीय सपोर्ट दिखाने के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया। धोनी ने भीड़ रैकेट से टेनिस गेंदों को भीड़ की तरफ मारा। मुकाबले की बात करें तो कोलकाता नाइटराइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हराकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…