बंदे को दिल्ली से पटना जाना था, प्लेन उतरा उदयपुर में... IndiGo ने यह क्या गजब कर डाला!
Updated on
04-02-2023 05:28 PM
नई दिल्ली: आपने शेक्सपियर का मशहूर नाटक 'द कॉमेडी ऑफ एरर्स' देखा है? एक के बाद एक बेहद हास्यास्पद परिस्थितियां बनती चली जाती हैं... अफसार हुसैन के साथ 30 जनवरी को दिल्ली एयरपोर्ट पर वही हुआ। उन्हें 'गंगा नगरी' पटना जाना था मगर उनकी फ्लाइट लैंड हुई 'झीलों की नगरी' उदयपुर में। दिल्ली से पटना की फ्लाइट बुक करने वाले अफसार को IndiGo ने उदयपुर पहुंचा दिया। उन्होंने जब एयरलाइंस को इन्फॉर्म किया तो IndiGo ने उसी दिन उन्हें वापस दिल्ली की फ्लाइट में बिठाया और फिर अगले दिन बिहार की राजधानी पहुंचाया। पूरी घटना पर डायरेक्टोरेट-जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने IndiGo से रिपोर्ट मांगी है। हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में, DGCA के एक सीनियर ऑफिशियल ने मामले की जांच के बाद 'उचित कार्रवाई की चेतावनी भी दी। अफसार हुसैन दिल्ली से पटना के बजाय उदयपुर कैसे पहुंची, पूरा घटनाक्रम सुनेंगे तो आप भी कहेंगे, गजब है!
एक के बाद एक होती चली गईं गलतियां अफसार हुसैन ने IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर पटना जाने वाली फ्लाइट 6E-214 का बोर्डिंग पास स्कैन किया। टाइम्स ऑफ इंडिया को एक सूत्र ने बताया, 'बोर्डिंग कोच के जरिए हो रही थी। वह सही गेट पर थे, कार्ड स्कैन करवाया और फिर टर्मिनल बिल्डिंग से निकलकर कोच पर बैठने चले गए तो उन्हें पटना वाले प्लेन तक ले जाने वाला था।' गड़बड़ियों की शुरुआत यहीं से हुई। हुसैन जिस कोच पर बैठे, वह उदयपुर जाने वाली फ्लाइट 6E-319 के यात्रियों के लिए था। 6E-319 के रैंप पर सब-रिटेंशन कर रहे शख्स (जिसे एयरलाइन स्टाफ पैसेंजर के बोर्डिंग कार्ड का एक हिस्सा रख लेता है) ने भी नहीं पकड़ा कि हुसैन गलत एयरक्राफ्ट पर हैं। यह प्रोसेस बेहद मेकेनिकल होता है और कोई चेक नहीं करता। अफसार हुसैन को उदयपुर जाने वाली फ्लाइट में बैठने दिया गया।
हुसैन का पटना वाली फ्लाइट में जो सीट नंबर था, उदयपुर जा रहे प्लेन में उस सीट पर कोई यात्री नहीं था। नतीजा यह हुआ कि उनसे कोई पूछने भी नहीं आया कि वे यहां कैसे पहुंचे। 'बोर्डिंग कंप्लीट' होने की घोषणा से पहले क्रू सभी पैसेंजर्स की गिनती करता है, उसमें भी वे पकड़ नहीं सके कि फ्लाइट में एक व्यक्ति ज्यादा है।
अभी यह क्लियर नहीं कि IndiGo ने पटना वाली फ्लाइट से गायब हुसैन को खोजना शुरू किया था या नहीं। अफसार ने उस एयरक्राफ्ट के लिए बैगेज चेक-इन करवाया था, यह भी पता नहीं। ऊपर से तुर्रा यह कि हुसैन को भी यह समझ नहीं आया कि वह गलत विमान में बैठे हैं जबकि फ्लाइट के भीतर दूरी और फ्लाइंग टाइम से जुड़ी घोषणाएं की जाती हैं। हुसैन को कथित रूप से पटना के बजाय उदयपुर पहुंचने पर समझ आया कि क्या हुआ है। तब उन्होंने एयरलाइन को जानकारी दी।
घटना पर IndiGo ने क्या कहा? एक बयान में IndiGo ने कहा, '6E319 दिल्ली-उदयपुर फ्लाइट में एक यात्री के साथ हुई घटना हमारी जानकारी में है। हम इस मामले को लेकर अधिकारियों के संपर्क में है। हमें यात्री को हुई असुविधा के लिए खेद है।'
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…