बिजनेस क्लास में सवार फाइनेंशियल कंपनी की हेड को फ्लाइट से उतारा, जानिए क्या है पूरा मामला
Updated on
07-03-2024 01:44 PM
नई दिल्ली: एक फाइनेंशियल कंपनी की हेड (Financial Executive) को एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट में क्रू मेंबर्स के साथ गलत तरीके से बात करना भारी पड़ गया। ऐसा करने पर फाइनेंशियल कंपनी की हेड को फ्लाइट से नीचे उतार दिया गया। यह मामला दिल्ली से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट का है। सूत्रों के मुताबिक, यह फाइनेंशियल कंपनी की हेड बीते 5 मार्च को एयर इंडिया की दिल्ली से लंदन जा रही फ्लाइट में बिजनेस क्लास में सवार हुई थी। आरोप है कि उक्त हेड ने एयर इंडिया के क्रू मेंबर्स के साथ बदतमीजी से बात करना शुरू कर दिया। मामला बढ़ने पर क्रू मेंबर्स ने कैप्टन को इसकी जानकारी दी। बिजनेस क्लास में बैठे बाकी पैसेंजर्स को भी इससे परेशानी हो रही थी। फ्लाइट की उड़ान करीब 9 घंटे लंबी थी। इस दौरान यात्रियों को पूरी उड़ान के दौरान होने वाली परेशानियों को देखते हुए कैप्टन ने उक्त हेड के साथ उड़ान नहीं भरने का फैसला किया और उसे फ्लाइट से नीचे उतार दिया गया।
उड़ान में हुई देरी
इसके बाद फाइनेंशियल कंपनी की हेड का चेक-इन किया हुआ सामान भी उतारना पड़ा। इसमें समय लगता है। इस पूरी प्रक्रिया की वजह से फ्लाइट की रवानगी में करीब एक घंटे की देर हुई। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता के मुताबिक, यह मामला 5 मार्च को एयर इंडिया 161 उड़ान में हुआ है। फ्लाइट में क्रू मेंबर्स के साथ बहस की वजह से बिजनेस क्लास में सवार एक यात्री को कप्तान की सलाह पर उतार दिया गया था।
यात्री ने दिया लिखित आश्वासन
बताया कि एयर इंडिया सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देता है। इसके लिए नियमों का सख्ती से पालन करता है। ऑफ-बोर्डिंग के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट एक घंटे की देरी के साथ रवाना हुई थी। वहीं जिस यात्री को उतारा गया उसे लिखित आश्वासन के बाद अगली उड़ान में बैठने दिया गया। लंदन के लिए अगली फ्लाइट 4 घंटे के बाद रवाना हुई।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…